गोंदिया: तिरोडा में चार दुकानों के शटर तोड़कर चोरी करने वाली गैंग चढ़ी पुलिस के हत्थे, 5 गिरफ्तार, 1 फरार

1,428 Views
गोंदिया। जिले के तिरोडा शहर में 17-18 मई की रात अज्ञात चोरों ने एक साथ 4 दुकानों के शटर तोड़कर करीब 20 हजार से अधिक की चोरी कर शहर में दहशत निर्माण कर दी थी। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की एवं जल्द ही फरार  चोरी करने वाली गैंग को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने 4 आरोपियों को नागपुर से एवं 1 आरोपी को तिरोडा से गिरफ्तार किया है। जबकि 1 आरोपी फरार बताया गया है।
पकड़े गए आरोपियों में  १) रविकांत दयानंद गोंड उम्र ३७ वर्षे निवासी. प्लॅट न.९३ पी.एन. नायडू इंडस्ट्रियल एरीया नागलवाडी ता. हिंगणा नागपुर, २) महेश बालाराम दुरूगकर उम्र ४४ वर्षे निवासी. मुकेश किराणा के पास निलडोह नागपूर, ३) नागेश हिरामण तिजारे उम्र २३ वर्षे निवासी. अमरनगर, ता. हिंगणा, नागपूर, ४) समीर प्रमोद गडपायले उम्र २४ वर्षे निवासी. वानाडोंगरी नागपुर एवं तिरोडा के ५) रियाज ऊर्फ राजा रमजान कुरेशी उम्र २४ वर्षे निवासी. नेहरू वार्ड तिरोडा को गिरफ्तार किया है। जबकि 1 आरोपी ६) सौरभ गजभिये निवासी.जुनी वस्ती तिरोडा ये फरार है।
इन सभी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अपराध में इस्तेमाल की गई मारुति आल्टो कंपनी की चौपहिया कार, 2990 रुपये की रकम जब्त कर ली है।
पुलिस को पूछताछ में पता चला कि इन आरोपियों ने कुछ दिनों पूर्व इसी प्रकार की चोरी की वारदात मध्यप्रदेश के बालाघाट में अंजाम दी है।
 ये कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, एसडीपीओ, साहिल झरकर के निर्देश पर स्थानिक अपराध शाखा के पीआई दिनेश लबडे, के मार्गदर्शन में एलसीबी टीम, पोउपनि महेश विघ्ने, पोलीस अंमलदार पोहवा सुजित हलमारे, इंद्रजित बिसेन, दुर्गेश तिवारी, पोशि संतोष केदार, चापोशि घनश्याम कुंभलवार स्थानिक गुन्हे शाखा गोंदिया ने की।

Related posts