GONDIA: प्रजीत नायर गोंदिया के नए कलेक्टर, गोतमारे का 1 वर्ष का कार्यकाल अभूतपूर्व रहा..

3,072 Views
 
गोंदिया।  दिसंबर 2022 में गोंदिया जिले का जिलाधिकारी पद संभालने वाले कुशल 2009 बैंच के आईएएस अधिकारी चिन्मय गोतमारे का प्रशासनिक स्तर पर तबादला हो गया। श्री गोतमारे को नागपुर में विदर्भ वैधानिक विकास बोर्ड के सदस्य सचिव पद पर नियुक्त किया गया।
 
प्रशासनिक स्तर पर हुई फेरबदल की प्रक्रिया में सिंधुदुर्ग जिला परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आईएएस (महाराष्ट्र 2017) श्री प्रजीत नायर को गोंदिया जिले में जिलाधिकारी पद पर नियुक्त किया गया।
 
वर्तमान जिलाधिकारी चिन्मय गोतमारे का कार्यकाल गोंदिया में अभूतपूर्व व मिलनसार रहा है। आम नागरिकों को भी वे सहजता से मिल पाते थे और उनकी समस्याओं का समाधान करते थे। गोंदिया को अफसोस है कि उनका कार्यकाल अत्यल्प रहा। नए जिलाधिकारी से उम्मीद है कि वे जिले के रुके विकास कार्य को आगे बढाने का कार्य करेंगे वही आम नागरिकों के बीच रहकर समस्याओं का समाधान करेंगे।

Related posts