गोंदिया में ऑरेंज अलर्ट: जारी रहेगी अगले दो-तीन दिनों तक भारी व हल्की बारिश..

2,160 Views

 

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून, विदर्भ और महाराष्ट्र के पूरे क्षेत्र में सक्रिय..

प्रतिनिधि। 26 जून
गोंदिया। रीजनल मेट्रोलॉजिकल सेंटर, नागपुर (आरएमसी) के मौसम विभाग अनुसार समूचे महाराष्ट्र सहित विदर्भ में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय होकर आगे बढ़ रहा है।
गोंदिया जिले में अगले दो दिनों तक बादलों का डेरा जमा रहेगा वही बिजली की चमक के साथ भारी व हल्की बारिश जारी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार गोंदिया जिले को ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। ऑरेंज अलर्ट के तहत सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है। ये बारिश अगले दो-तीन दिनों तक भारी व हल्के स्वरूप में जारी रहने की संभावना व्यक्त की गई है। 

Related posts