भाजपा सांसद मेंढे के शिवसेना बयान पर मुकेश शिवहरे ने कहा, पहले अपनी सीट की फिक्र करें..

991 Views
गोंदिया। 19 जून
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गट शिवसेना के गोंदिया जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे ने हाल ही में क्षेत्र के भाजपा सांसद सुनील मेंढे द्वारा एक मीडिया रिपोर्टर को दिए वक्तव्य पर शिवसेना शिंदे गट का भंडारा को छोड़कर कहीं पर भी कोई भी अस्तित्व न होने के बयान पर पलटवार कर सांसद मेंढे को अपनी फिक्र करने की सलाह दी है।
शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे ने कहा, सांसद सुनील मेंढे ने शिवसेना का अस्तित्व व ताकत देखने की बजाए अपने पांच साल का संसदीय कार्य देखना चाहिए कि उन्होंने इन सालों में भाजपा की कितनी ताकत बढ़ाई है। उन्हें शिवसेना की स्थिति आंकने की जरूरत नहीं। उन्हें अपनी फिक्र करना चाहिए कि आगामी चुनाव में भाजपा से टिकट कैसे मिल सकती है।
उन्होंने कहा, शिवसैनिको ने जो लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव लिया वो उनका अधिकार है। लेकिन ऊपरी स्तर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जो निर्णय लेंगे वे सभी को मान्य होगा। सांसद मेंढे पार्टी को नीचा दिखाने का प्रयत्न न करे तो बेहतर है।

Related posts