श्रीराम नवमी भव्य शोभायात्रा: पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, ने प्रभू श्रीरामचन्द्र का आशीर्वाद ग्रहण कर मांगा सभी के जीवन में सुख, शांती, समृद्धी का आशीर्वाद

867 Views

 

गोंदिया। हर साल की तरह इस साल भी श्रीराम नवमी का पर्व गोंदिया शहर में बढ़े हर्षोल्हास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गोंदिया शहर स्थित मनोकामना सिध्दि श्री रामदरबार मंदिर में विविध धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही श्रीराम मंदिर उत्सव समिति व्दारा इस पावन पर्व पर निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा में पूर्व विधायक श्री राजेंद्र जैन सम्मिलित हुए। भव्य शोभा यात्रा का पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने बढ़े हर्षोल्हास के साथ स्वागत किया।

गोंदिया शहर के मनोहर चौक स्थित मनोकामना सिध्दि श्री रामदरबार मंदिर में प्रभू श्रीराम जी के चरणों में विधिवत पूजा कर पूर्व विधायक श्री राजेंद्र जैन ने भव्य शोभा यात्रा की शुरुवात की। प्रभू श्रीराम जी सभी के जीवन में सुख, शांती, समृद्धी व प्रकाशमय हो ऐसी प्रार्थना की एंव सभी भाविक भक्तों को श्रीराम नवमी व चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई दी।

इस शोभा यात्रा मे सम्मिलित सर्वश्री राजेंद्र जैन, विरेन्द्र जायस्वाल, अशोक सहारे, विनीत सहारे, केतन तुरकर, भगत ठकराणी, माधुरी नासरे, गंगाराम बावनकर, हरिराम आसवानी, हरबक्श गुरनानी, मयूर दरबार, शैलेश वासनिक, सुनील पटले, रौनक ठाकुर, चंद्रकुमार चुटे, एकनाथ वहीले, नागो बन्सोड, अनुज जायस्वाल, लखन बहेलिया, वामन मेश्राम सहीत शोभा यात्रा में बडी संख्या मे भाविक भक्तगण उपस्थित थे l

Related posts