गोंदिया: जिले में पहली स्टॉक मार्केट का एज्युकेशन देने वाली संस्था V-Genic Educart का सांसद मेंढे के हस्ते हुआ उद्घाटन..

1,353 Views

 

गोंदिया।  26 फरवरी को “वी-जेनिक एडूकार्ट” के संचालक लोकेश मेश्राम के द्वारा गोंदिया जिले में स्टॉक मार्केट की शिक्षा देने वाली पहली संस्था अति अल्प दर पर देकर बेरोजगार युवाओ को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। बिसेन कॉम्प्लेक्स, साईं मंदिर रोड, मस्जिद के पास, गोविंदपुर, गोंदिया, यहा स्थित V-Genic Educart, संस्था जिसका उद्घाटन सांसद सुनिल मेन्ढे, के हस्ते किया गया।

सांसद सुनील मेंढे ने मार्केट शिक्षा देने हेतु खोले गए संस्था के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि, युवाओं को इस फील्ड में आगे बढाने का ये सुनहरा अवसर होगा जो उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में मददगार होगा।

उद्घाटन के दौरान संजय कुलकर्णी, मनोज मेन्ढे, विष्णु नागरिकर, शैलेश चावके, भाविक श्यामकुवर, तथा सभी विधार्थी उपस्थित थे.

Related posts