गोंदिया: रावनवाडी पुलिस थाने की किराए की इमारत हुई जर्जर, बारिश से बचने प्लास्टिक से ढक कर चल रहा काम..

396 Views

थाने की नई इमारत का कार्य 3 साल से चल रहा कछुआ गति पर..

संवाददाता।
रावनवाडी/गोदिया। महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश के सीमा से लगा गोंदिया जिले का रावनवाडी पुलिस थाना, इस समय बारिश से बचने खुद की हिफाजत करते नजर आ रहा है। इमारत जर्जर होने से छत से पानी टपक रहा है। बारिश के पानी से बचाव हेतु अखिरकार पुलिस थाने कि छत को प्लास्टिक से झकना पडा है।
दो राज्यों कि सीमा से सटे और हवाई अड्डे से लगा रावनवाडी पुलिस थाना दरअसल किराया के घर में चल रहा है। इमारत कि छत से बारिश का पानी टपकने से पुलिस कर्मचारी परेशान रहते थे। थाने में पड़े कानुनी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बारिश के पानी से खराब होने का डर बना हुआ था। पुलिस कर्मचारियों को थाने में बैठने और अन्य काम करने हेतु परेशान होना पड रहा था। और इससे बचने हेतु विकल्प के तौर पर पुलिस थाने कि छत को प्लास्टिक से ढककर काम चलाना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि रावनवाड़ी पुलिस थाने की स्वयं की इमारत का कार्य पिछले 3 साल से कछुआ गति पर चल रहा है। इसके निर्माण में हो रही देरी से पुलिस कर्मियों को परेशानियों उठानी पड़ रही है। इस थाने पर करीब 55 गांव की जवाबदारी है और विभिन्न मामलों को लेकर भी लोगों को इस थाने कि इमारत में आना पड़ता हैं।

Related posts