गोंदिया: 4 माह पूर्व ब्याही दीपा ने ससुराल में दे दी जान, मायकापक्ष ने कहा, ये सुनियोजित हत्या हैं

1,024 Views

पुलिस ने मृतक के पति व भाभी को किया गिरफ्तार, मृतक के पति पर अनैतिक सम्बंध के गंभीर आरोप

क्राइम रिपोर्टर। 17 फरवरी
गोंदिया। सिर्फ 4 माह पूर्व ब्याही दीपा ने अपने दांपत्यजीवन में ख़ुशी महसूस न कर पंखे पर लटककर आत्महत्या कर ली। ये इंसानियत को हिला देने वाली घटना गोंदिया जिले के आमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम ठाना में घटित हुई।
मृतक का नाम दीपा धर्मेंद्र मेहर उम्र 30 वर्ष बताया गया है। मृतक दीपा के परिजन ने गंभीर आरोप लगाया है कि, दीपा ने आत्महत्या नही, उसकी हत्या की गई। उसे आत्महत्या के लिए प्रवर्त्त किया गया है।
https://www.hakikattimes.com/6375https://www.hakikattimes.com/6375/
गौरतलब है कि दीपा की शादी 4 माह पूर्व अक्टूबर माह में ठाना निवासी धर्मेंद्र मेहर से हुई थी। धर्मेंद्र मेहर एक प्राध्यापक है एवं उसकी पहली पत्नी अंकिता की कोविड के दौरान मौत हो गई थी। अंकिता से एक बेटा और 1 बेटी भी है। दीपा का धर्मेंद्र से गन्धर्व विवाह हुआ था।
परिजन का आरोप है कि दीपा शादी के बाद से मानसिक व शारिरिक रूप से ससुराल में प्रताड़ित हो रही थी। उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतक दीपा ने अपने परिजनों को बताया था कि उसके पति धर्मेंद्र के उसकी भाभी के साथ अनैतिक सम्बंध है जो मुझे देखा नहीं जाता। मृतक दीपा मायके में आकर रह रही थी, पर चार दिन पूर्व ही उसके पति के साथ वापस ससुराल आयी थी और ये दर्दनाक घटना सामने आयी।
इस मामले पर परिजनों के बयान के आधार पर आमगांव पुलिस ने मृतक के पति धर्मेंद्र मेहर व एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ एसडीपीओ विजय पुसे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीकांत पवार, पुउपनि प्रतिभा पठाले कर रहे है। इस मामले पर भादवि की धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related posts