पर्यटकों के लिए ख़ुशख़बरी: 2 फरवरी से खुलेगा नवेगांव-नागझिरा अभ्यारण्य.. कोविड के दोनों डोज अनिवार्य

1,239 Views
प्रतिनिधि।
गोंदिया। कोविड संकट के चलते पिछले साल भर से अधिक समय से वन्य प्राणियों को प्रत्यक्ष देखने सैलानियों में सुगबुगाहट रही, कुछ दिनों पूर्व इसे शुरू भी किया गया, पर शासन के आदेश अनुसार इसे 11 जनवरी 2022 को बंद कर दिया गया था।
अब शासन के वन व राजस्व विभाग ने पर्यटन को पुनः बढ़ावा देने सुधारित आदेश जारी कर 2 फरवरी 2022 से शुरू करने का आदेश जारी किया है।
इस आदेश के तहत नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र आरक्षित क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को प्रवेश हेतु कोविड वैक्सीन के दोनों डोज लेना अनिवार्य किया गया है। पर्यटकों को कोविड टिके के दोनों डोज का प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य है ऐसी जानकारी वनसरंक्षक तथा क्षेत्र संचालक नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र आरक्षित क्षेत्र, गोंदिया श्री आर एम रामानुजम ने दी।

Related posts