गोंदिया: शिक्षणाधिकारी (माध्य.) प्रफुल कच्छवे की बदली, माधुरी सावरकर अब नई शिक्षणाधिकारी

1,965 Views

प्रतिनिधि। 31 जुलाई

गोंदिया। जिले के माध्यमिक शिक्षा विभाग जिला परिषद गोंदिया में शिक्षणाधिकारी पद पर कार्यरत रहे शिक्षणाधिकारी प्रफुल्ल कच्छवे के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर उनकी प्रशासकीय स्तर पर बदली की गई की गई है।

अब उनकी जगह नए शिक्षणाधिकारी माध्यमिक के रूप में एक महिला अधिकारी को कार्यभार सौंपा गया है। नई शिक्षणाधिकारी के रूप में नागपुर विभागीय मंडल में विभागीय सहसचिव रही श्रीमती माधुरी सावरकर ने ये पद स्वीकारा है। उनके पदभार स्वीकारने पर शिक्षक समिति द्वारा अभिनंदन किया गया।

शिक्षणाधिकारी रहे प्रफुल कच्छवे की बदली अमरावती में शिक्षणाधिकारी (माध्य.) के रूप में की जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।

Related posts