गोंदिया: जिले के दिग्गज नेता, पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़ जा सकते है कांग्रेस में..!! कल होंगे मुंबई रवाना..

732 Views
प्रतिनिधि। 18 जून
गोंदिया। तिरोडा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष से विधायकी कर चुके तेजतर्रार दिग्गज नेता दिलीप बंसोड़ की कांग्रेस में इंट्री हो सकती है। इस खबर से गोरेगांव-तिरोडा विधानसभा क्षेत्र के अलावा पूरे जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
गौर हो कि तिरोडा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़ का काफी वर्चस्व कायम है। वे सक्रिय नेता के रूप में अभी भी लोकप्रिय है। राष्ट्रवादी कांग्रेस से टिकट न मिलने पर वे बागी रूप में निर्दलीय चुनाव लड़ चुके है, तथा राष्ट्रवादी से दूर होकर दोबारा चुनाव लड़कर राष्ट्र्वादी का गणित बिगाड़ चुके है।
खबर है कि वे कांग्रेस में जा सकते है। उनसे बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि वे कल मुंबई जा रहे है। फिलहाल कांग्रेस प्रवेश पर अभी कोई राय नही बनी। कल मुंबई में आला नेताओ से चर्चा के बाद ही वे कांग्रेस प्रवेश पर सोचेंगे। अगर उनकी कांग्रेस में इंट्री होती है तो, कांग्रेस को जिले में सक्रिय नेता मिलेगा जिससे कांग्रेस फिर मजबूती की ओर दिखाई देगी। अब कल की मुंबई बैठक के बाद ही साफ हो पायेगा की वे क्या कदम उठाते है।

Related posts