बारिश ने फिर बढ़ाई ठिठुरन, विदर्भ में सबसे ठंडा गोंदिया, न्यूनतम तापमान 15.8

1,149 Views

दिन के तापमान में भी सर्वाधिक कमी, अधिकतम 23 डिग्री रहा..

प्रतिनिधि।
गोंदिया। 16 फरवरी की रात्रि हुई झमाझम बारिश से जिले में बुधवार 17 फरवरी को फिर शीतलहर का नजारा देखने को मिल रहा है। लोग घरों में दुबके रहे, वही ग्रामीण क्षेत्रों में तनस जलाकर व शहर में अलाव जलाकर ठंड भगाते हुए देखा गया।
    मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 17 फरवरी को गोंदिया जिला विदर्भ में सबसे कोल्ड रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री लुढ़कर 15.8 डिग्री पर पहुँच गया। आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम 15.8 दर्ज किया गया जो विदर्भ में सबसे कम दर्ज किया। कहा जा रहा है कि अगले दो दिन तक ठंड का प्रकोप जारी रह सकता है, जिससे ठिठुरन बढ़ सकती है।
  विदर्भ के कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान पर नजर डाले तो, नागपुर 18.2, ब्रम्हपूरी 17.2, चंद्रपुर 17.8, वर्धा 18.5 दर्ज किया गया है। जिनमें गोंदिया 15.8 सबसे कम दर्ज किया गया है।

Related posts