गोंदिया: कांग्रेस महासचिव एड. योगेश अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी, बनें सोशल मीडिया विंग के जिलाध्यक्ष

546 Views

गोंदिया: कांग्रेस महासचिव एड. योगेश अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी, बनें सोशल मीडिया विंग के जिलाध्यक्ष

प्रतिनिधि।
गोंदिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में एक जुझारू कार्यकर्ता के रूप में सक्रियता से कार्य कर रहें गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एड. योगेश अग्रवाल को प्रदेश कमेटी ने बड़ी एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए सोशल मीडिया विंग के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। उन्हें मिली इस जिम्मेदारी का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ द्वारा हर्ष व्यक्त किया जा रहा है।

गौरतलब है कि जिला कांग्रेस महासचिव एड. योगेश अग्रवाल (बापू) सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक, वाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्वीटर आदि नेटवर्किंग साइटो में सक्रियता से जुड़े हुए है। पक्ष की भूमिका, उसकी विचारधारा, राज्य में महाविकास आघाड़ी सरकार के कार्यो को वे सोशल मीडिया के माध्यम से आज के आधुनिक युग के नागरिकों तक पहुँचाते आ रहे है।
पक्ष में एक जिम्मेदार पद पर रहकर पक्ष की विचारधाराओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पक्ष के लिए मजबुती कार्य करने को देखते हुए ही उनकी नियुक्ति सोशल मीडिया विभाग के गोंदिया जिलाध्यक्ष पद पर की गई।

एड. योगेश अग्रवाल (बापू) ने उन्हें मिली इस बड़ी जिम्मेदारी पर पक्ष के सोशल मीडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष एवं महसूल मंत्री बालासाहेब थोरात, महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले, गोंदीया जिला संपर्क मंत्री एड. यशोमती ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया कांग्रेस अभिजीत सपकाड, गोंदिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. एन. डी. किरसान, सोशल मीडिया विदर्भ प्रभारी सुमित लोणारे आदि पदाधिकारीयों का आभार माना।

उनकी इस नियुक्ति पर अशोक (गप्पू) गुप्ता, विशाल शेंडे, परवेज बेग, पन्नालाल सहारे, जितेश राणे, आलोक मोहंती, हरीश तुलसकर, प्रकाश भगत, जहीर अहमद, सुशील खरकाटे, अमर राहुल, नीलम हलमारे, नटवरलाल गांधी, निकेश (बाबा) मिश्रा, पप्पू पटले, चुनेश पटले, सचिन मेश्राम, विशाल शेंडे, अमर राहुल, राहुल मोहबे, देवेंद्र दमाहे, नरेश बोपचे, निशांत राउत, प्रफुल ऊके, संजय अम्बुले, ठानेंद्र तुरकर, कार्तिक तुरकर, वीर लिल्हारे, शुभम माहुले, पोशनलाल लिल्हारे, सत्या लिल्हारे, दुर्गेश पतेह, विजय कावले, जावेद खान, करण अग्रवाल, कुणाल अग्रवाल, तथा अन्य कांग्रेस पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया।

Related posts