सांसद राजेंद्र जैन ने पात्र किसानों को वितरित किए कर्जमुक्ति प्रमाणपत्र

352 Views

 

गोंदिया | प्रतिनिधि
महायुति सरकार द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर किसान कर्जमुक्ति योजना-2026 के तहत किसानों को बड़ी राहत देते हुए कर्जमाफी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में शनिवार को सेंट्रल कृषक सेवा सहकारी संस्था, कटंगी कला (तहसील गोंदिया) में आयोजित कार्यक्रम में सांसद राजेंद्र जैन के हाथों पात्र किसानों को कर्जमुक्ति प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला उपनिबंधक योगेश भाकरे तथा जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के महाप्रबंधक सुरेश टेटे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद राजेंद्र जैन ने कहा कि महायुति सरकार ने हमेशा किसान, श्रमिक तथा मातृशक्ति के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आमजन और किसानों के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिनमें किसान कर्जमाफी योजना एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि कर्जमाफी योजना का प्रत्यक्ष क्रियान्वयन प्रारंभ हो चुका है और पात्र किसानों द्वारा ई-केवाईसी (E-KYC) प्रक्रिया पूर्ण करते ही उन्हें योजना का लाभ सीधे प्राप्त होगा। सांसद ने विश्वास व्यक्त किया कि गोंदिया जिले के पात्र किसानों के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी कर्जमाफी साबित होगी, जिससे हजारों किसान आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगे और खेती को नई मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर सांसद राजेंद्र जैन ने किसान हित में लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा सांसद प्रफुल पटेल का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रेमकुमार रहांगडाले, राजलक्ष्मी तुरकर, केतन तुरकर, पूजा अखिलेश सेठ, बालकृष्ण पटले, बाबा पगरवार, सरला चिखलोंडे, मोहिनी वराडे, अखिलेश ठाकूर, अखिलेश सेठ, कीर्ति पटले, सदाशिव वाघाडे, गणेश लांजेवार, लिकेश चिखलोंडे, भाऊलाल रहांगडाले, मदन चिखलोंडे, रमेश गौतम, मंगल ठाकरे, केवल रहांगडाले, दिनेश तुरकर, सुनील पटले, शैलेश वासनिक सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related posts