नई दिल्ली: लोधी समाज व अन्य 33 जातियों को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने केंद्रीय मंत्री खटिक से सांसद प्रफुल पटेल व जैन ने की मांग

121 Views

 

नई दिल्ली। 22 जुलाई

आज संसद भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री माननीय डॉ. वीरेंद्र कुमार खटिकजी से सांसद श्री प्रफुल पटेल एवं सांसद श्री राजेंद्र जैन ने भेंट कर लोधी समाज को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग (OBC) सूची में शामिल किए जाने के संबंध में सकारात्मक चर्चा की।

इस दौरान श्री प्रफुल पटेल ने अवगत कराया कि महाराष्ट्र में निवासरत 33 जातियों, जिनमें लोधी जाति भी शामिल है, इनको राज्य की पिछड़ा वर्ग सूची में स्थान प्राप्त है। किंतु इन्हें अब तक केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल नहीं किए जाने के कारण समाज के लोगों को केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाओं एवं आरक्षण संबंधी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इस विषय पर केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटिकजी ने गंभीरता से चर्चा करते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया कि लोधी समाज व अन्य 33 जातियों को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पर शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई करने का प्रयास किया जाएगा।

Related posts