326 Views
प्रतिनिधि।
मुंबई। वर्तमान में जारी भंडारा-गोंदिया विधान परिषद सीट पर 18 जून को चुनाव संपन्न होने जा रहे है। इस सीट से सांसद प्रफुल्ल पटेल के भरोसेमंद साथी राजेन्द्र जैन दो बार विधायक रहे है। परंतु इस बार राजेन्द्र जैन को इस सीट से उम्मीदवारी न देकर ये सीट महायुति के तहत भाजपा की झोली में डाल दी गई। सीट एनसीपी को न मिलने से कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी थी, परंतु अब एनसीपी की कोर कमेटी बैठक में राजेंद्र जैन के नाम को राज्यसभा के लिए चयनित करने पर पार्टी नेताओं में उत्साह का वातावरण है।
गौर हो कि इस रिक्त सीट से स्व. अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार राज्यसभा सांसद थी। परंतु उनके महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री बनने पर सुनेत्रा पवार ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। रिक्त सीट के लिए एनसीपी से छगन भुजबल, नवनीत राणा का नाम सामने आ रहा था, परंतु आज की कोर बैठक में एनसीपी के प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे द्वारा राजेंद्र जैन के नाम पर मुहर लगने से स्थिति साफ हो गई है।
राजेन्द्र जैन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रफुल्ल पटेल के सबसे भरोसेमंद साथी के रूप में जाने जाते है। वे दो बार विधान परिषद के सदस्य एवं वर्तमान में विदर्भ के कद्दावर नेता व गोंदिया डिस्ट्रिक सेंट्रल को ओपरेटिव बैंक के अध्यक्ष भी है। वे गोंदिया शिक्षण संस्थान के सचिव भी है।
राजेन्द्र जैन के राज्यसभा के लिए नाम पर मुहर लगने पर अब गोंदिया और भंडारा जिले सहित विदर्भ में पक्ष को मजबूती प्रदान करने एक कुशल नेतृत्व मिला है। दोनों जिलो में पक्ष पदाधिकारियों में माहौल खुशनुमा बन गया है।
