गोंदिया: रेस्टोरेंट असोसिएशन को मिली “पनीर एवं चीज अनलॉग” को लेकर अन्न व औषध प्रशासन की जानकारी

466 Views

 

उपायुक्त की अगली सभा 30 अप्रैल को..

प्रतिनिधि।
गोंदिया:: अन्न व औषध प्रशासन गोंदिया द्वारा दिनांक 28 अप्रैल को उपविभागीय सभागृह में गोंदिया रेस्टोरेंट संचालकों के साथ बैठक लेकर पनीर व चीज अनलॉग को लेकर एवं अन्न विभाग की अति आवश्यक जानकारी अन्न व औषध प्रशासन की उपायुक्त मा. अमृता शिर्के एवं अधिकारी मा. चैतन्य नानोटे ने प्रदान की।

इस बैठक में मिली जानकारी के साथ ही जो इस सभा में रेस्टोरेंट होटल वालो की उपस्थिति नही रही, उनके लिए अगली सभा 30 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे उपविभागीय अधिकारी सभागृह तहसील कार्यालय गोंदिया में रखी गई है। जिसमें सभी का आना अति आवश्यक है।

सभा बैठक में प्रमुख रूप से गोंदिया रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश सेठ, राजेश चावड़ा, राजेश अग्रवाल, लक्की सिंग भाटिया, संदेश बनसोड, नीरज रंगलानी, विवेक बजाज, रमनदीप होरा, रब्बू जैन, शाहरुख सोलंकी, सोहेब सोलंकी,अमित अनवानी, रहमतकर आदि उपस्थित थे। अगली सभा में बाकी सभी रेस्टोरेंट संचालकों से उपस्थित रहने की अपील अखिलेश सेठ ने की है…

Related posts