गोंदिया: धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान पर भड़के शिवप्रेमी, चप्पल-जूतों की बौछार, पोस्टर पर छिड़की स्याही..

364 Views
प्रतिनिधि।
गोंदिया। बागेश्वरधाम के धीरेंद्र शास्त्री द्वारा महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान राज्य के नायक, हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छ्त्रपति शिवाजी महाराज पर की गई टिप्पणी व महापुरुषों के अपमान को लेकर पूरे महाराष्ट्र में बवाल मच गया है। इस टिप्पणी व इतिहास को गलत तरीके से प्रस्तुत कर शिवाजी महाराज का अपमान करने पर शिव प्रेमी भड़क उठे है।
इसी अशांति फैलाने वाले विवादित बयान को लेकर आज गोंदिया में छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतिमा के समक्ष संभाजी ब्रिगेड, मराठा सेवा संघ, ओबीसी संघर्ष कृती समिती, छत्रपती शिवाजी महाराज मराठा समिती, कुणबी समाज, सकल ओबीसी समाज व अन्य शिवप्रेमियों ने उपस्थिति दर्ज कराकर धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में नारे लगाकर विरोध प्रकट किया।
शिव प्रेमियों ने जयस्तंभ चौक पर धीरेन्द्र शास्त्री के पोस्टर पर कालिख छिड़ककर, जूते-चप्पल, लातो की बौछार कर कड़ा विरोध दर्ज किया और धीरेंद्र शास्त्री पर समाज में असंतोष फैलाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बबलू कटरे, इजी. राजीव ठकरेले, राजकुमार पप्पू पटले, विनय मोहिते, गोल्डी गावंडे, श्रीकांत चांदुरकर, चंद्रभान तरोणे, हर्षल पवार, संदीप रहांगडाले, अमर वराडे, जितेंद्र कटरे, कैलाश भेलावे, सुनील भोंगाडे, कमलेश नशीने, मनोज मेंढे, सुनील तरोणे, राजीव ठकरेले, कमल हटवार, राजकुमार पटले, मुकेश दहिकर, शैलेश बहेकार, खेमेंद्र कटरे आदीं सहित अनेकों का समावेश रहा।

Related posts