गोंदिया: मलपुरी की वारदात जघन्य हत्या, हमलावरों ने नागपुर से आकर दिया हत्या को अंजाम: 6 आरोपी गिरफ्तार..

1,351 Views
क्राइम रिपोर्टर।
गोंदिया। शनिवार 18 अप्रैल को गोरेगांव थाना क्षेत्र के मलपुरी में घटित हुई एक 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले पर पुलिस ने तत्काल जांच पूरी कर 6 आरोपियों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।
फिर्यादि विमलाबाई उसेन रहांगडाले की शिकायत अनुसार उसका पति मृतक उसेन सेवकराम रहांगडाले (उम्र 60 वर्ष) निवासी मलपुरी ये 18 अप्रैल को सुबह घर से खेत जाने निकला था, जो देर समय तक वापस न आने पर फिर्यादि जब खेत परिसर में ढूढने निकली तो वो तालाब किनारे पत्थर पर पड़ा हुआ था। जब आसपास के लोगो ने देखा तो उसके गले में किसी धारदार हथियार के वार होकर वो मृत अवस्था मे था।
इस मामले पर फिर्यादि की शिकायत पर गोरेगांव पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे ने स्वयं इस प्रकरण को गम्भीरता से लेकर लोकल क्राइम ब्रांच टीम व गोरेगांव पुलिस को तत्काल प्रभाव से जांच के आदेश दिए।
लोकल क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम ने गोपनीय जानकारी व तकनीकी प्रणाली का आधार लेकर जांच शुरू की। जांच में कुछ तथ्य हाथ लगे। पुलिस टीम ने सुकड़ी/बेलदार बूटीबोरी (नागपुर) निवासी हेमराज चेतराम रहांगडाले व उसका बेटा राहुल हेमराज रहांगडाले को उसके गांव जाकर हिरासत में लिया और पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि इस हत्या को उन्होंने अंजाम दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका मृतक के परिवार के साथ पिछले 5 साल से घर की जगह को लेकर विवाद चल रहा था। जब भी वे मलपुरी आते थे तब तब उनका उनसे विवाद होता था। इस झगड़ो से छुटकारा पाने आरोपी राहुल रहांगडाले व उसके पिता ने साजिश रची और अपने बुटीबोरी स्थित सहकर्मियों के साथ मिलकर मलपुरी में आकर उसेन रहांगडाले को मौत के घाट उतार दिया।
इस हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी हेमराज चेतराम रहांगडाले, राहुल हेमराज रहांगडाले निवासी बूटी बोरी नागपुर, (26), राहुल जगराम कुंभरे 23, निवासी हनोतिया, करण जगदीश नर्रे 24 निवासी पटनिया तह. जुन्नारदेव, अभिषेक फुलनसा नर्रे 19 व एक नाबालिग बालक सभी निवासी छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश को आज 19 अप्रैल को हिरासत में लेकर गोरेगाँव पुलिस के हवाले कर दिया।
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश पर लोकल क्राइम ब्रांच के पीआई पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में एपीआई धीरज राजुरकर, राजू मिश्रा, दीक्षित दमाहे, महेश मेहर, सुजीत हलमारे, सजंय चौहान, तुलसीदास लुटे, सुबोध बिसेन, इंद्रजीत बिसेन, रियाज शेख, तुरकर, ठाकरे, इंदुरकर, विट्ठले, सन्तोष केदार, हंसराज भांडारकर, दुर्गेश पाटिल, खण्डारे, कुंभलवार, येरने, रहिले एव काजी ने प्रयास किया।

Related posts