जिला परिषद सदस्य द्वारा ग्राम बरबस पूरा में 2 सफाई गाड़ी का हस्तांतरण..

418 Views

गोंदिया (प्रति) । कुड़वा जिला परिषद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बरबस पूरा के अनेक नागरिकों ने जिला परिषद सदस्य सौ पूजा अखिलेश सेठ (धुर्वे) को ग्राम में सफाई गाड़ी देने का निवेदन दिया था।

इस मामले पर जिला परिषद सदस्य ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अपनी 15 वा वित्त आयोग निधि से 2 बैटरी चलित सफाई गाड़ी का नियोजन किया एवं दिनांक 06 जनवरी को ग्राम पंचायत बरबस पूरा को अपने हस्ते हस्तांतरण किया।

इस मौके पर विनोद बिसेन सदस्य पंचायत समिति, लेविन डोंगरे, सरपंच, ग्रामपंचायत सदस्य अभय गौतम, सुभाष गजभिए, पुष्पा सोनवाने, शांता चौधरी, माजी सरपंच गीता बाई नागपुरे. मनोज नागपुरे , वजीर बिसेन, रणजीत बोरकर, गोविन्द वासनिक, डॉ योगराज नागपुरे , नितेश गौतम, सुरेश सोनवाने, रमेश हटवार, योगेश पारधी, छानेद्र् बिसेन, संघमित्रा वैद्य, रसिका गजभिए, सुजाता दहाट, राजेंद्र बिसेन, मनीराम बिसेन, दिनेश बसोड़, शीतल शेंडे , अरुण नागपुरे , येरने मैडम, एवं ग्राम विकास अधिकारी नेवारे मैडम उपस्थित थे… संचालन मनोज नागपुरे एवं आभार गोविंद वासनिक ने व्यक्त किए…

Related posts