237 Views
गोंदिया।10 अक्तूबर
आज गोंदिया जिला भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष सिताताई रहांगडाले ने मुख्य कार्यकारिणी एवं युवा मोर्चा कार्यकारिणी में विस्तार कर अन्य पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की विभिन्न पदों पर नियुक्ति की।
इस विस्तार कार्यकारिणी के तहत गोंदिया जिला युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल के केबिनेट में सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता विक्की बघेले को जिला महामंत्री के पद पर नियुक्ति कर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विक्की बघेले को मिली इस जिम्मेदारी पर उन्होंने गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सिताताई रहांगडाले, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल का आभार मानकर पक्ष के विस्तार के लिए अथक परिश्रम करने का विश्वास जताया। उनकी नियुक्ति पर अनेक लोगो ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।