88 Views
प्रतिनिधि।07 अक्तूबर
गोंदिया। युवावस्था से भगवा लेकर समाजसेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाले कट्टर शिवसैनिक मुकेश शिवहरे ने इस बार गोंदिया नगर परिषद से नगराध्यक्ष का चुनाव लड़ने का मन बना लिया है।
कल 6 अक्तूबर को गोंदिया नगर परिषद में नगराध्यक्ष आरक्षण ओबीसी जनरल घोषित होने पर शिवसेना (शिंदे गुट) जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे ने आगामी नप नगराध्यक्ष चुनाव लड़ने की इच्छा जाहीर की है। उन्होंने कहा गोंदिया शहर का विकास पिछले 3 सालों से लटका हुआ है। शहर में अव्यवस्था का आलन है। शहर की सुंदरता लुप्त हो गई है। शहर गड्ढों में तब्दील हो चुका है। गोंदिया शहर की स्थिति पिछले अनेक वर्षों से जैसे थे कि राह पर है। शहर को विकसित करने का, स्मार्ट शहर बनाने का, नम्बर वन बनाने के अनेक वादे कर सत्ता स्थापित की पर सबकी पता है शहर की वर्तमान स्थिति क्या है।
उन्होंने कहा, गोंदिया शहर दिग्गजों की नगरी रही है। फिर भी हमारे शहर का विकास रामटेक, कामठी, वर्धा से भी पिछड़ा हुआ है। मेरी चुनाव लड़ने की इच्छा सिर्फ शहर को व्यवस्थित और रोल मॉडल बनाने हेतु है। बड़ी शोकांतिका की बात है कि इतना बड़ा शहर होने के बावजूद यहां कूड़े कचरे के लिए जगह नही है। महिलाओं के लिए, पुरुषों के लिए टॉयलेट नही है। बस स्टॉप नही है। सरकारी स्कूलों को ताले लगे हुए है। सड़कों के लिए कोई मास्टर प्लान नही है। शहर का सौंदर्यीकरण नही है।
शहर के विकास को लेकर मेरा संपर्क सतत जारी रहा है और आज भी जारी है। मुझे इस संपर्क में अच्छा सहयोग और सकारात्मक प्रतिसाद आम नागरिकों से प्राप्त हो रहा है। अगर ऐसा ही आशीर्वाद मिलता रहा तो हम सब मिलकर शहर को आधुनिक बनाने का प्रयास करेंगे।