गोंदिया। 25 सितंबर
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर पूरे देश में युवाओं के फिट फिटनेस, अनुशासन और नशामुक्त भारत के संकल्प को लेकर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा द्वारा नमो युवा रन दौड़ का आयोजन रविवार 28 सितंबर को एक साथ कर मनाया जा रहा है।
इस नमो रन आयोजन के तहत आयोजित दौड़ में गोंदिया जिले से हजारों युवा प्रतिभागी के रूप में दौड़ेंगे और अपनी शक्ति का प्रमाण देंगे। गोंदिया जिले में ये आयोजन 28 सितंबर को गोंदिया शहर के जयस्तंभ चौक में सुबह 6 बजे से आयोजित किया गया है।
इस नमो रन दौड़ आयोजन के संयोजक युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने बताया कि ये दौड़ भारत के युवाओं की शक्ति का प्रमाण हैं। नमो युवा रन केवल दौड़ने तक सीमित नहीं है, यह एक आंदोलन है जो युवाओं को फिटनेस, जिम्मेदारी और नशा मुक्त भारत के मिशन को अपनाने के लिए सशक्त बनाता है। आज की अभूतपूर्व भागीदारी यह साबित करती है कि भारत का युवा एक स्वस्थ और मजबूत भविष्य की दिशा में राष्ट्र का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।”
रोहित अग्रवाल ने बताया कि नमो रन में जिलेभर से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। सभी को रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इसके साथ ही आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। पुरुषों वर्ग के लिए 5 किलो मीटर और महिला वर्ग के लिए 3 किलोमीटर की दौड़ रहेगी। 15 साल से ऊपर के यूवा-युवती इसमें भाग ले सकते है।
रजिस्ट्रेशन के लिए http//forms.gle/BPujrQYXobFui48k8 पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। या इस नम्बर 9370471565 पर संपर्क कर सकते है। इस नमो रन में आकर्षक इनाम के साथ ही प्रथम आने पर 21000 हजार, द्वितीय आने पर 11000 हजार, तृतीय आने पर 7000 हजार, चतुर्थ आने पर 5 हजार, पांचवा स्थान आने पर 3 हजार, 6 से 10वां स्थान प्राप्त को 1500 एवं 11 से 20 वां स्थान प्राप्त करने पर 1000 के इनाम दिए जाएंगे।