गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों का नागपुर में हुआ सम्मान..
प्रतिनिधि।
गोंदिया। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व में बनीं महायुति की सरकार स्थापित होने के बाद जहाँ सरकार डबल रफ़्तार से विकास के दृष्टिकोण पर कार्य कर रही है वही भारतीय जनता पार्टी को मिले चुनाव में बेहतर प्रतिसाद से पक्ष ने राज्य में नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ने हेतु भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू किया है।
इस प्राथमिक सदस्यता अभियान के तहत राज्य में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर भारत को विकसित बनाने के संकल्पों की सरहाना कर अपना रुख भाजपा की ओर मोड़ने का कार्य किया है। वही महाराष्ट्र में राज्य के सर्वागीण विकास को तेजगति देने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पर विश्वास जताकर जो नतीजे महाराष्ट्र की जनता ने दिए उससे भाजपा का मनोबल बढ़ा है।
इसी दृष्टिकोण के तहत भारतीय जनता पार्टी ने पक्ष को मजबूती प्रदान करने नए प्राथमिक सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष व महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद चौहान के नेतृत्व में शुरू की थी। इस अभियान के तहत भाजपा को अपार प्रतिसाद मिला है। अबतक राज्यभर में 1 करोड़ 12 लाख 27 हजार 807 लोगों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की है।
इस सदस्यता अभियान के तहत महाराष्ट्र के अंतिम छोर का गोंदिया विधानसभा क्षेत्र, भाजपा के सदस्यता बनाने की विदर्भ की सूची में शीर्ष टॉप 10 की वरीयता प्राप्त कर चुका है।
गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर क्षेत्र के भाजपा विधायक विनोद अग्रवाल ने पक्ष से मिले लक्ष्य की पूर्ति हेतु बड़ी रुचि दिखाते हुए नए लोगो को भाजपा से जोड़ने का कार्य किया। गोंदिया विधानसभा क्षेत्र को 72 हज़ार 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सक्रियता दिखाते हुए 53 हजार 49 सदस्यों को पक्ष से जोड़कर विदर्भ में कीर्तिमान स्थापित किया। इतनी बड़ी संख्या में सदस्यता ग्रहण कराने पर पार्टी की ओर से गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का नागपूर में उनका सम्मान किया गया।
इस सम्मान समारोह के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र सरकार के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चौहान, उपेंद्र कोठेकर ने अभिनंदन किया।
विधायक विनोद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को मिले इस सम्मान पर गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के सभी आघाडी के पदाधिकारियों का अभिनंदन किया और कहा कि ये सम्मान देवतुल्य कार्यकर्ताओ के अथक प्रयासों का नतीजा है। पक्ष ऐसे ही मिलकर सदैव एकनिष्ठता से कार्य करता रहेगा।