गोंदिया में कमल ने कमाल दिखाया तो, “विनोदबाबू” का महायुति सरकार आने पर “मंत्रिपद” पक्का..

267 Views
जावेद खान।
गोंदिया। आज 24 अक्तूबर को महायुति से भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के नामांकन जुलूस में रिकॉर्ड ब्रेक हुजुम सड़कों पर देखा गया। सड़कों पर हजारों समर्थक जनसैलाब के रूप में उतर आए थे। उनकी उपस्थिति गवाही दे रही थी कि इस बार जरूर कमल अपना कमाल बताएगा।
गोंदिया में भाजपा का, महायुति का, ये ऐतिहासिक उत्साह पहले कभी नहीं देखा गया। ये उत्साह इसलिए दिखा क्योंकि राज्य में सबसे पहली सीट, अगर किसी की फाइनल हुई तो वो, जनता के आमदार विनोद अग्रवाल की गोंदिया से थी। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी इस जनता के आमदार के कार्यो से खुश होकर भरे मंच पर सैल्यूट कर उन्हें दाद दे चुके है।
उनके समर्थक कहते हैं कि, विधायक विनोद अग्रवाल ने 2019 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय खड़े होकर चुनाव लड़ा और गोंदिया में इतिहास बनाया था। अब वे महायुति से भाजपा के दमदार उम्मीदवार है इस बार कमल, कमाल दिखाएगा और रिकॉर्डतोड़ वोट लेकर इतिहास रचेगा।
गोंदिया में ये बात चर्चा का विषय है कि जिस गोंदिया विधानसभा सीट पर कभी कमल नही खिला, अगर उस सीट पर कमल खिल गया तो, विनोदबाबू को महाराष्ट्र में महायुति की सरकार आने पर मंत्री बनने से कोई रोक नही सकता।

Related posts