गोंदिया सीट के लिए कांग्रेस फ्रंट पर, ओबीसी चेहरा “पप्पू पटले” मैदान पर..!!

1,579 Views

 

प्रतिनिधि।
गोंदिया। आगामी ढाई माह बाद होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां कमर कसकर तैयार हो गई है। महाविकास आघाडी गठबंधन में कांग्रेस, शिवसेना, एनसीपी (शरद पवार) एवं अन्य मित्रपक्ष भी टिकट की होड़ में जोर आजमाईश कर रहे है।
गोंदिया जिले में गोंदिया विधानसभा सीट खास महत्व रखती है। इस सीट पर अबतक कांग्रेस, शिवसेना एवं वर्तमान निर्दलीय विधायक के अलावा भाजपा सहित किसी पार्टी ने खाता नही खोला है। कांग्रेस ने इस सीट पर बरसों राज किया है।
इस सीट के लिए कांग्रेस एवं शिवसेना अपना अपना दावा ठोंक रही है। कांग्रेस का कहना है कि जिले में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने मुख्यालय की गोंदिया विधानसभा सीट कांग्रेस को मिलनी चाहिये। वर्तमान में हमारे पास कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले जैसा नेतृत्व है, सांसद प्रशांत पडोले है। कांग्रेस मजबूत है और वे इस सीट से जीत दर्ज कर सकती है।
वर्तमान में 24 साल पूर्व कांग्रेस पार्टी से राजनीति की शुरुवात करने वाले, सहकार क्षेत्र के उभरते हुए ओबीसी युवा नेता राजकुमार (पप्पू) पटले का नाम सामने आ रहा है। पप्पू पटले वर्तमान में कृषि उत्पन्न बाजार समिति के उप सभापति है। एवं कांग्रेस पार्टी के गोंदिया विधानसभा समन्वयक है।
लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने उन्हें गोंदिया विधानसभा का निरीक्षक नियुक्त किया था। उनके द्वारा पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव में किये कार्यो, अथक परिश्रम का नतीजा है कि आगामी विस चुनाव को लेकर उनका नाम सबसे सामने आ रहा है।
42 वर्षीय राजकुमार (पप्पू) पटले ओबीसी समाज में उभरते हुए युवानेता है। वे सेवा सहकारी संस्था फुलचुर के संचालक व बैंक प्रतिनिधि भी रहे। खादी ग्रामोद्योग के सहसचिव व सचिव रहे। पप्पू पटले युवाओं के आइकॉन अशोक (गप्पू) गुप्ता के खास मित्रो में आंके जाते है। गप्पू गुप्ता की गोंदिया विधानसभा क्षेत्र की 40 दिनों की जनचेतना पदयात्रा में वे निरंतर उनके साथ चले है। पप्पू पटले की ग्रामीण अंचल में अच्छी पकड़ है।

Related posts