गोंदिया: भाजपा को चुनाव जीताने पक्ष कार्यकर्ताओं की भावना का ख्याल रखे प्रदेश की भाजपा सरकार- EX MLA गोपालदास अग्रवाल

294 Views

विरोधियों के संविधान बदलने के भ्रम फैलाने से हुआ भाजपा का नुकसान – भाजपा जिलाध्यक्ष उपराडे

गोंदिया : पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल एवंम जिला भाजपा अध्यक्ष एड. येसुलाल उपराडे की प्रमुख उपस्थिती में गोंदिया शहर भाजपा की विशेष सभा संपन्न हुई, जिसमें लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार की हुई हार के संदर्भ में समीक्षा की गई, वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के लिये कार्य योजना पर भी वरिष्ठ-कार्यकर्ताओं ने अपने मत रखे।
जिला भाजपा अध्यक्ष येसुलाल उपराडे ने कहा के, लोकसभा में संपुर्ण राष्ट्र से भाजपा की ३०३ से २३९ सीटे आयी, ६४ सीटों का नुकसान भाजपा को केवल संविधान बदलने के गलत प्रचार के कारण हुआ। ६४ सीटों में अधिकतर सीटे SC-ST के लिये आरक्षित सीटें थी, जिससे स्पष्ट है कि, विरोधीयों के दुष्प्रचार से ही भाजपा की सीटें घटी, जिस पर हमें भविष्य में लोगों के भ्रम को दुर करने की आवश्यकता है।
पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने कहां की, गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के लिये लोकसभा चुनावों के नतीजे मिश्रीत परिणाम लेकर आये है। एक तरफ जहां हमें लोकसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार सुनिल मेंढे के हारने का दुख है, वहीं संपुर्ण विदर्भ में कॉग्रेस पक्ष में लहर होने के बावजुद, गोंदिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुनिल मेंढे को ३५००০ वोटों की आघाड़ी एक संतोषजनक बात है। लेकिन
आगामी विधानसभा चुनावों में स्थितीया चुनौति पुर्ण होंगी। विधानसभा चुनाव को जीतने के लिये हर कार्यकर्ता आज से ही पुन: जनसंपर्क कार्य में जुटे और हर कार्यकर्ता ने लोकसभा चुनाव की तरह अपने बुथ को सबसे मजबुत बनाने का प्रण ले लिया तो चुनाव में हमारी जीत निश्चित है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि,भारतीय जनता पार्टी को भी कुछ प्रदेश स्तरीय सुधार करने चाहिए। अगर भारतीय जनता पार्टी उन्हें या किसी भी अन्य उम्मीदवार को गोंदिया विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में उतारना चाहती है, तो गोंदिया के निर्दलीय आमदार के ऊपर मनमाना निधी की वर्षा कहीं न कहीं रोका जाना आवश्यक है, उन्होंने बालहट कर लोकसभा चुनाव में भी देवेन्द्र फडणवीस की विशेष सभा करा ली, जिससे एक ओर जहां भाजपा का कार्यकर्ता मायुस हुआ, वहीं दुसरी ओर सभा के बाद भी आधे से ज्यादा चाबी कार्यकर्ता-मतदाताओं ने कॉग्रेस को ७५००० तक पहुँचा दिया। ऐसी परिस्थिती में चाबी आमदार के भ्रष्ट कामों में भाजपा सरकार का संरक्षण बंद होना चाहिए, यह यहां बैठे हर भाजपा कार्यकर्ता की इच्छा है, जिसे जिलाध्यक्ष निश्चत रुप से सरकार तक पहुँचाए।
बैठक की प्रस्तावना शहर भाजपा अध्यक्ष अमित झा ने रखी। जयंत शुक्ला एवम शभुशरणसिंह ठाकुर ने भी बैठक में अपने उद्गार व्यक्त किये।
प्रमुख रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष येशुलाल उपराडे, भाजपा जिला महामंत्री सुनिल केलनका, शहर अध्यक्ष अमित झा, जिला उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष निर्मलाताई मिश्रा, प्रसिध्दी प्रमुख जयंत शुक्ला, रतन वासनिक, नारीभाऊ चांदवानी, वरिष्ठ्ठ नेते महेश आहुजा, पुर्व नप सभापती राजकुमार कुथे, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र फुंडे, वरिष्ठ नेते अर्पुव अग्रवाल, शंभुशरणसिंह ठाकुर,
सतिश समुंद्रे, सुरेश सुमन, रियाज कच्छी, शुभ्रा भारद्वाज, प्रमिला सिंद्रामे, श्रीमती आशा जैन, सरोज कनोजे, मलेश्वरी दामोदर, प्रिया केवट, लक्ष्मी (बबली) चौधरी, एड. पुजा तिवारी, विनोद चांदवानी, श्रीकांत चांदुरकर, विक्रांत मिश्रा, अभय सावंत, सुनिल तिवारी, पंकज मिश्रा, राहुल वट्टी, किसनलाल येडे, एड. महेश नाथानी, लोकचंद माखीजा, डॉ.कमलेश्वर पारधी, संकेश तिवारी, निखिल बैरीसाल, पुरुषोत्तम (पुरु) ठाकरे, अमित आर्य, हर्ष उजवने, जयपाल ठवकर, मनीष वाघमारे, मौसमी सोनछात्रा, हितेश रतनदास, नितिन चौरसिया, रुपेश दमाहे, राजु कोरे , हरिश बोरलाकर, आतिश सिल्लारे, देवेग बैरीसार, गौतम गणवीर, आवेश पोथीयावाला, बाबु बटर, विशाल चोरे (मोहीत), राहुल जसवानी, बाबा बिसेन, डॉ.टी.पी.येळे, नरेन्द्र हालानी, मनोज पटनायक, अंकित जैन, निखील राजुरकर, लोकेश रहांगडाले, मंजु, शिनु राव, कमल पुरोहित, प्रफुल अग्रवाल, सचिन अवस्थी, शिवनाथ मालाधारी, अरविंद बैरावारे, रमेश दमाहे, सुरेश गुब्बा, मुन्ना उरकुडे, अशोक मानकर, विलास मेश्राम, पुरन पाथोडे, गोल्डी गावंडे, चिन्ट्र सोनपुरे, सुमित महावत, रोहन रंगारी, कार्तिक भेलावे, संदिप रहांगडाले, अमर मिश्रा, संजु माने, किशोर चौधरी, पंकज भिवगडे एवंम बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Related posts