गोंदिया, नागपुर, कामठी से बाइक चुराने वाला बालाघाट का शातिर चोर गिरफ्तार, 1 फरार

1,260 Views

बुलेट सहित 6 बाइक जब्त, गोंदिया लोकल क्राइम ब्रांच पुलिस की कार्रवाई…

रिपोर्टर। 7 जनवरी
गोंदिया। बाइक चोरी के मामलों पर तफ्तीश कर रही गोंदिया लोकल क्राइम ब्रांच टीम ने एक युवक को बालाघाट से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 बाइक जब्त करने में सफलता हासिल की है। बाइक चोरी के मामले में दूसरा साथी फरार है।
जानकारी के तहत रामनगर थाना में दर्ज काले रंग की बुलेट रॉयल एनफील्ड बाइक क्र. एम. एच. 49 एवाय-7595 चोरी होने की घटना दर्ज हुई थी। इस मामले पर पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली कि उक्त बाइक शातिर चोर 1) विवेक ऊर्फ राजा नरेंद्र कनोजे  नि.गडडा मोहल्ला, ता.जि. बालाघाट (म.प्रदेश),  2)अतुल श्यामलाल बिसेन  नि. लिंगा (परसवाडा) ता. जिल्हा- बालाघाट (म.प्रदेश) ने चोरी कर बेचने के इरादे से छुपाकर रखी है।
आरोपियों ने खुद के आर्थिक लाभ हेतु गोंदिया के अलावा नागपुर और कामठी से बाइक चुराई है। ये खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगळे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के मार्गदर्शन में मिले निर्देशो के तहत पुलिस निरीक्षक दिनेश लबदे के नेतृत्व में लोकल क्राइम ब्रांच की टीम बालाघाट मध्यप्रदेश पहुँची।
पुलिस टीम ने आरोपी विवेक ऊर्फ राजा नरेंद्र कनोजे वय 20 वर्षे निवासी. गडडा मोहल्ला, ताजनगर ता. जिल्हा- बालाघाट उसके घर से रामनगर थाने में दर्ज बुलेट चोरी की घटना पर उक्त काले रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया।
पूछताछ में विवेक उर्फ राजा ने गोंदिया के अलावा कामठी, नागपुर से अपने साथी अतुल श्यामलाल बिसेन उम्र 24 वर्ष निवासी लिंगा, तहसील परसवाड़ा जिला बालाघाट के साथ बाइक चोरी करने का अपराध कबूल किया।
पुलिस ने अतुल बीसेन की पकड़ कार्रवाई की पर वो फरार पाया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों द्वारा चोरी कर अलग अलग जगह छुपाकर रखी गई बिना नंबर प्लेट, फर्जी नम्बर की बाइक
2) एक होन्डा शाईन ग्रे रंग, नीला सफेद पटटा वाली मो.सा. क्र. एम.पी. 40 एम.एम- 5378 जिचा ENGINE NO-JC65E70267207
3) एक हिरो पेंशन प्रो ग्रे रंग की मो. सा. क्र. सी. जी.04 एल.एस- 1209, ENGINE NO- HA10ACHΗΝ39553
4) एक सिल्व्हर रंग होन्डा एक्टीवा डुप्लीकेट मो. सा.क्र. एम.पी- 50 एस.ए- 3059 असली नं. क्र. एम.एच-40 बि.एन-442, ENGINE NO- JF50EU5397990, CHASSISS NO- ME4JF507GHU397905
5) एक होन्डा शाईन ग्रे रंग, लाल पटटा मो. सा. क्र. एम. एच- 49 एवाय- 5554  CHASSISS NO-ME4JC65ACJT033093
6) एक होन्डा पॅशन प्लस नीले रंग की मो. सा. क्र. एम. एच 40 सी- 4405, ENGINE NO-05A08M44242,  CHASSISS NO- OSA09C4446  ऐसी 6 मोटरसाइकिल, किंमत 2 लाख 80 हजार जब्त की गई।
रामनगर थाने में दर्ज बुलेट चोरी की घटना में जब्त उक्त बुलेट सहित मिली अन्य बाइक रामनगर थाने के स्वाधीन की गई। आगे की जांच रामनगर पुलिस कर रही है।
उक्त कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में स्थानिक अपराध शाखा के पोलीस निरीक्षक- दिनेश लबडे के नेतृत्व में पोलीस अंमलदार स.फौ. अर्जुन कावळे, पो. हवा.राजू मिश्रा, महेश मेहर, भुवनलाल देशमुख, चित्तरंजन कोडापे, घनश्याम कुंभलवार, संतोष केदार ने की।

Related posts