भंडारा: कलेक्ट्रेट में संपन्न (DISHA) की बैठक, सांसद राजेंद्र जैन ने विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर

485 Views  भंडारा | प्रतिनिधि भंडारा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन ने सहभागिता करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन व्यवस्था, विकास कार्यों की गुणवत्ता तथा समयबद्ध पूर्णता को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान सांसद राजेंद्र जैन ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका लाभ प्रत्येक पात्र और जरूरतमंद नागरिक तक पारदर्शी…

Read More

दिल्ली: अनशन कर रहे सोनम वांगचुक से मिलने पहुँचे सांसद डॉ. प्रशांत पडोले, कहा- ये लड़ाई करोड़ो देशवासीयों के न्याय की..

616 Views नईदिल्ली/भंडारा। देशभर के विद्यार्थियों के भविष्य, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक का दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन गुरुवार को 19वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से जारी इस भूख हड़ताल के चलते उनकी सेहत लगातार गिरते जा रही। आज भंडारा-गोंदिया के सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने अनशन स्थल पर पहुँच कर सोनम वांगचुक, सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके से मुलाकात की और हजारों समर्थकों को संबोधित किया। डॉ. प्रशांत पडोले ने देश…

Read More

‘करियर जोन’ पर GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, कोचिंग फीस पर 18 प्रतिशत GST जमा नहीं करने के आरोप में छापामार कार्रवाई..

533 Views  गोंदिया | प्रतिनिधि शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में शामिल ‘करियर जोन’ पर बुधवार सुबह वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कोचिंग फीस पर लागू 18 प्रतिशत GST की वसूली के बावजूद उसे शासन के खाते में जमा नहीं किए जाने की शिकायत के आधार पर नागपुर से पहुंचे अधिकारियों ने गोंदिया स्थित संस्थान में जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने संस्थान के कार्यालय में प्रवेश कर फीस रजिस्टर, जीएसटी रिटर्न, बिल, कंप्यूटर रिकॉर्ड, बैंकिंग…

Read More

गोंदिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बुलेट चोरों के अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 7 चोरी की बाइक बरामद

1,073 Views  3 रॉयल एनफील्ड बुलेट समेत 7 मोटरसाइकिल जब्त, 5.05 लाख रुपये का माल बरामद; मध्यप्रदेश के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल गोंदिया, 14 जुलाई। गोंदिया पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने बुलेट एवं अन्य मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से 3 रॉयल एनफील्ड बुलेट और 4 अन्य मोटरसाइकिल सहित कुल 7 चोरी की बाइक बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत 5 लाख 5 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस…

Read More

सड़क अर्जुनी में राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन का भव्य स्वागत, बीएलए कार्यशाला में संगठन मजबूती पर दिया जोर

474 Views सड़क अर्जुनी (गोंदिया)।  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से सड़क अर्जुनी तहसील में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन के सम्मान में भव्य सत्कार समारोह एवं बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) कार्यशाला का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर सांसद राजेंद्र जैन का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया। इसके अलावा सड़क अर्जुनी व्यापारी संघ, डॉक्टर संगठन, अल्पसंख्यक संगठन, राशन दुकान संघ, ठेकेदार संघ, पत्रकार संघ, सरपंच संघ तथा पुलिस पाटिल संघ सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों ने भी उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम को…

Read More