महाड सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष पर आज गोंदिया में गूंजेगा ‘पाण्याने पेटला वणवा’, भीमनगर ग्राउंड में होगा ऐतिहासिक नाट्यप्रयोग

150 Views  डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के जल अधिकार संघर्ष, सामाजिक समता और स्वाभिमान की गाथा का होगा मंचीय जीवंत चित्रण; बहुजन एकता मंच की पहल गोंदिया। सामाजिक विषमता, जातीय भेदभाव और अन्याय के खिलाफ स्वाभिमान की ऐतिहासिक मशाल जलाने वाले महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के महाड चवदार तालाब सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष पर आज गोंदिया के भीमनगर ग्राउंड में ‘पाण्याने पेटला वणवा’ ऐतिहासिक नाटक का भव्य मंचन आयोजित किया गया है। पानी के अधिकार से शुरू हुई ऐतिहासिक लड़ाई किस तरह मानवीय सम्मान, सामाजिक समानता और आत्मसम्मान की क्रांतिकारी चेतना…

Read More

गोंदिया: कार्तिक पूर्णिमा पर कोरनी (जिरुटोला) में भव्य यात्रा का आयोजन, मां गंगा महाआरती से गूंजेगा बाघनदी घाट

195 Views शाहिरों व डंडारों के जंगी मुकाबले होंगे आकर्षण 24- 25 नवंबर तक हरिपाठ, हवन-पूजन, महाआरती और लोककला की प्रस्तुतियों से सजेगा यात्रा महोत्सव गोंदिया। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर गोंदिया जिले के एमपी-महाराष्ट्र सीमा स्थित बाघनदी घाट (कोरणी) पर धार्मिक आस्था, भक्ति, लोकसंस्कृति और पारंपरिक कलाओं का संगम देखने को मिलेगा। श्री विठ्ठल रुख्मिणी ट्रस्ट, कोरनी (जिरटोला) की ओर से 24 व 25 नवंबर 2026 तक विठ्ठल रुख्मिणी मंदिर परिसर, बाघनदी घाट, कोरनी (जिरुटोला), गोंदिया में दो दिवसीय भव्य यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस…

Read More

एयर होस्टेस वर्षा तुरकर हत्याकांड: 13 लाख की सुपारी देकर नितेश की पत्नी मोना ने कराई हत्या, 3 गिरफ्तार 2 फरार

1,082 Views   गोंदिया| गोंदिया जिले में सामने आए चर्चित पुणे में कार्यरत एयर होस्टेस वर्षा तुरकर हत्याकांड ने रिश्तों, विश्वास और आपराधिक साजिश की ऐसी कहानी उजागर की है, जिसने पूरे मामले को सनसनीखेज बना दिया है। पुलिस की जांच में सामने आए खुलासे के अनुसार, मृतक वर्षा तुरकर की हत्या की साजिश में वर्षा के प्रेमी नितेश अग्रवाल की पत्नी मोना अग्रवाल ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने इस प्रकरण में मोना अग्रवाल सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य दो आरोपियों की…

Read More

गोंदिया: एयर होस्टेस का कत्ल! चार चाकू के वार, 3 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं

1,561 Views गोंदिया | क्राइम रिपोर्ट गोंदिया जिले के दवनीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोंडरानी गांव के समीप वैनगंगा नदी के किनारे हुए एयरलाइन कर्मचारी वर्षा तुरकर हत्याकांड ने पूरे विदर्भ और मध्यप्रदेश में सनसनी फैला दी है। एक ओर सुनसान जंगल में महिला पर चाकू से किए गए जानलेवा हमले की वारदात है, तो दूसरी ओर घटना के समय उसके साथ मौजूद पुरुष मित्र की कहानी और घटनाक्रम को लेकर उठ रहे सवाल हैं। अब इस सनसनीखेज हत्याकांड में कथित वित्तीय लेनदेन का नया एंगल भी सामने आया है। ऐसे…

Read More

90 साल की विरासत को बचाने की जद्दोजहद, 15 साल बाद गोंदिया पहुंचा बॉम्बे सर्कस

1,351 Views कभी शेर, हाथी और भालुओं के करतब से गूंजता था सर्कस का तंबू, आज कलाकारों के हुनर और हैरतअंगेज स्टंट के सहारे जिंदा है यह कला; बदलते दौर में अस्तित्व बचाने की चुनौती जावेद खान| गोंदिया। मनोरंजन के आधुनिक साधनों, मोबाइल और डिजिटल दुनिया के बीच बचपन की यादों से जुड़ा सर्कस आज धीरे-धीरे इतिहास के पन्नों में सिमटता जा रहा है। कभी सर्कस का नाम सुनते ही आंखों के सामने विशाल तंबू, रंग-बिरंगी रोशनी, जोकर की मस्ती, हवा में झूलते कलाकार और शेर-हाथियों के रोमांचक करतब उभर…

Read More