बडोले का जनता दरबार: किसी भी नागरिक के अधिकारों के साथ अन्याय नहीं होगा – बडोले

365 Views अर्जुनी-मोर। कृषि उपज बाजार समिति अर्जुनी मोरगाँव के सभागृह में आयोजित विधायक राजकुमार बडोले का जनता दरबार, आम नागरिकों से खचाखच भरा रहा। ये जनता दरबार वन अधिकार दावों और नागरिकों की विभिन्न समस्याओं के तत्काल समाधान हेतु रखा गया था। जनता दरबार में आला अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही जहां समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेकर उसका समाधान किया गया। अनेक जटिल मामलों को जाँच के आदेश देकर अधिकारियों के सुपुर्द कर समाधान करने के निर्देश विधायक राजकुमार बडोले ने दिए। उन्होंने नागरिकों की बातें सुनीं और…

Read More

GONDIA: मांडोदेवी में 6 अप्रैल को सर्वजातीय के सामुहिक विवाह में 135 जोड़े होंगे विवाहबद्ध..

647 Views रामनवमी के पावन अवसर पर 1221 घटों का कल होंगा विसर्जन, मनाया जायेगा श्रीराम जन्मउत्सव.. गोंदिया : श्री सूर्यादेव मांडोदेवी देवस्थान बघेडा/तेढा द्वारा प्रत्येक वर्ष अनुसार इस वर्ष दिनांक 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी के पावन अवसर पर सर्वजातीय सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया जा रहा है । जिसमें लक्ष्य से अधिक 135 सर्वजातीय के जोड़े माँ मांडोदेवी के आशिर्वाद से परिणय सूत्र में बंधने जा रहे है। संस्था के अध्यक्ष व विधायक विनोद अग्रवाल ने बताया कि, रविवार 6 अप्रैल के राम जन्म उत्सव के पावन…

Read More

GONDIA CRIME मायके में बैठी पत्नी से मिलने गए पति को क्रोधित साले ने उतारा मौत के घाट..

1,049 Views क्राइम रिपोर्टर। गोंदिया। पिछले दो साल से अपने पति और ससुराल से दूर होकर मायके में रह रही पत्नी से जब पति ने मिलने की आस लगायी तो, पत्नी के भाई ने जीजा के गाँव आने पर उसकी बेरहमी से हत्या कर डाली। ये वारदात डुग्गीपार थानांतर्गत आने वाले ग्राम डव्वा में 20 फरवरी की रात 9 बजे के दौरान घटित हुई। मृतक गिरधारी पिता भैयालाल कोटांगले उम्र 33 वर्ष निवासी खांबा/जांभली, तहसील साकोली जिला भंडारा बताया गया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के आधार पर मृतक गिरधारी…

Read More

दो पूर्व विधायक के आने पर शिवसेना जिलाप्रमुख शिवहरे बोले- अभी तो ये झांकी, पिक्चर पूरी बाकी है..

884 Views  प्रतिनिधि। गोंदिया। बीते विधानसभा चुनाव में एनसीपी से अर्जुनी मोरगाँव के पूर्व विधायक मनोहर चन्द्रिकापुरे के साथ हुई दगाबाजी और आमगांव से कॉंग्रेस के पूर्व विधायक सहसराम कोरोटे के साथ हुए अन्याय को लेकर दोनों पूर्व विधायक उपमख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शरण पा चुके है। पूर्व विधायक मनोहर चन्द्रिकापुरे अपने बेटे सुगत और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ एकनाथ शिंदे के हस्ते मुंबई में शिवसेना प्रवेश कर चुके है जबकि कांग्रेस के पूर्व विधायक सहसराम कोरोटे 21 फरवरी को उपमख्यमंत्री श्री शिंदे के नेतृत्व में देवरी में…

Read More

कांग्रेस की लुटिया डुबोई नाना पटोले ने- Ex MLA  सहसराम कोरोटे

1,339 Views 21 को उपमुख्यमंत्री शिंदे देवरी में, कोरोटे का 10 हजार कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शिवसेना प्रवेश.. प्रतिनिधी। गोंदिया। पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने खुद को बड़ा बनाने के चक्कर में राज्य भर में पूरी कांग्रेस की लुटिया डुबो दी। खुद के गृह क्षेत्र गोंदिया-भंडारा में 7 विधानसभा सीटों में वे खुद हारते हारते बचे है जबकि सभी सीट से हाथ धोना पड़ा। उक्त आरोप आमगांव के पूर्व कांग्रेस विधायक सहसराम कोरोटे ने पत्र परिषद में लगाया है। कोरोटे ने कहा, जिस देवरी-आमगांव विधानसभा क्षेत्र का मैं आमदार…

Read More