JCI सीनियर सिटीजन वॉकथान सम्पन्न, बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने दर्ज करायी उपस्थिति..

1,239 Views  गोंदिया: जेसीआई एल्युमिनी क्लब द्वारा रविवार को सुभाष गार्डन में आयोजित वरिष्ठ नागरिक वॉकथॉन का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। वॉकथॉन में बड़ी संख्या मे वरिष्ठ नागरिकगण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसी पुरुषोत्तम मोदी थे, जिन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और वॉकथॉन विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। पुरुष वर्ग में श्री दामोदर बडवाईक, श्री पी. डी. पानसे, श्री चंद्रकांत गौतम, श्री किशोर होतचंदानी व महिला वर्ग में श्रीमती कुसुम जायसवाल, श्रीमती साधना अरोड़ा विजयी रहे. सर्वश्री के.डी. अरोड़ा, अक्षय जैन, पदम…

Read More

प्रफुल्ल पटेल के आने की खबर लगते ही बगीचे में भर गया का जनता दरबार, सुनी समस्या लिया संज्ञान…

810 Views प्रतिनिधि। गोंदिया। अपने गृहनगर गोंदिया में विविध कार्यक्रमों में शिरकत करने आये देश के नेता एवं सांसद प्रफुल्ल पटेल की आने की खबर लगते ही उनके रामनगर स्थित निवास बगीचे में मिलने वालों का जनता दरबार भर गया। सुबह से ही आम नागरिक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सांसद पटेल से भेंट हेतु जुटे दिखाई दिए। सांसद पटेल ने सभी से मुलाकात की, उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया और उसे पूरा करने का भरोसा जताया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों की उपस्थिति…

Read More

सांसद प्रफुल्ल पटेल कल गोंदिया में, विविध स्थलों को देंगे भेंट

565 Views  गोंदिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रफुल पटेल कल 11 मई को गोंदिया जिले के दौरे पर आ रहे है। उनका दौरा इस प्रकार होगा। सांसद श्री पटेल 11 मई को सुबह 11 बजे अपने निवास रामनगर बगीचा में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक व चर्चा हेतु उपस्थित रहेंगे। दोपहर 12.30 बजे पक्ष के वरिष्ठ नेता बालकृष्ण पटले के निवास स्थान पर भेंट देकर परिवार के साथ सांत्वना भेंट देंगे। सांसद प्रफुल्ल पटेल इसके पश्चात दोपहर 1 बजे होटल जिंजर कटंगी कला…

Read More

पुलिस की आधी रात को छापामार कार्रवाई, मिला नकली अंग्रेजी शराब का ज़खीरा, लाखो के माल के साथ 3 गिरफ्तार..

1,607 Views क्राइम रिपोर्टर। गोंदिया। पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के नेतृत्व में गोंदिया जिला पुलिस धमाकेदार कार्रवाई कर अवैध धंधा पर शिकंजा कस रही है। कल रात पुलिस के क्राइम ब्रांच पथक ने पेट्रोलिंग के दौरान गुपचुप तरीके से निर्मित हो रही नकली अंग्रेजी शराब के अड्डे पर छापा मार कार्रवाई कर लाखों का जखीरा बरामद किया है। जानकारी के तहत स्थानिक अपराध शाखा(लोकल क्राइम ब्रांच) की टीम अवैध धंधों पर लगाम कसने मिले पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कल 28 अप्रैल की रात रामनगर थाना क्षेत्र और शहर थाना…

Read More

गोंदिया: पहलगाम आतंकी हमले पर शिवसेना का निषेध, कहा मृतकों को मिले शहीद का दर्जा..

1,079 Views  शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे सहित अनेक शिवसैनिकों ने मोर्चा निकालकर जताया निषेध, की नारेबाजी.. प्रतिनिधि। गोंदिया। जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना हमले पर शिवसेना आक्रामक होकर सरकार से आतंकियों को चुन चुनकर ढेर करने की मांग कर रही है। शिवसेना ने आज गोंदिया शहर के इसरका मार्केट चौक से निषेध मोर्चा निकालकर गोयल चौक, सब्जी मंडी में रैली निकालकर नारेबाजी की और इस हमले की कड़ी शब्दो मे निंदा कर इसका निषेध जताया। जिलाप्रमुख मुकेश…

Read More