गोंदिया : संविधान जनजागृति अभियान के अंतर्गत संवैधानिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार एवं जनजागृति के उद्देश्य से संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर को गोंदिया में ‘WALK – TALK – LIVE FOR SAMVIDHAN’ – संविधान मूल्यों के मार्ग पर चलें, बोलें और संवैधानिक मूल्यों को आचरण में जिएं! इस संकल्पना पर आधारित संविधान जनजागृति दिंडी का आयोजन किया गया।
![]()
महात्मा ज्योतिराव फुले की जन्म द्विशताब्दी वर्ष तथा महाड चवदार तालाब सत्याग्रह की शताब्दी वर्ष की पृष्ठभूमि में विभिन्न स्कूल-कॉलेजों एवं मैत्री मल्टीपर्पज सोशल वेल्फेअर सोसायटी (पंजीकृत), गोंदिया के अंतर्गत संविधान मैत्री संघ, गोंदिया द्वारा संयुक्त रूप से इस दिंडी का आयोजन किया गया। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा चौक, प्रशासकीय भवन से संविधान की उद्देशिका के सामूहिक वाचन एवं बाबासाहेब को अभिवादन के पश्चात दिंडी प्रारंभ हुई। नेहरू चौक एवं गांधी प्रतिमा चौक मार्ग पर महापुरुषों को अभिवादन करते हुए दिंडी पुनः डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा चौक पहुंचकर संपन्न हुई।
दिंडी में जिले के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के शिक्षक, विद्यार्थी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने संविधान की उद्देशिका, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, न्याय, स्वतंत्रता, समता, बंधुता, सामाजिक समानता एवं मानवीय गरिमा जैसे विषयों पर आकर्षक संविधान जागरूकता फलक एवं पोस्टर हाथों में लेकर जनजागृति की।
विशेष रूप से कुछ विद्यार्थियों ने क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले, महात्मा ज्योतिराव फुले, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर एवं माता रमाई की वेशभूषा धारण कर उनके सामाजिक एवं शैक्षणिक योगदान का संदेश दिंडी के माध्यम से दिया। इस पहल से दिंडी को विशेष आकर्षक स्वरूप प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया तथा संवैधानिक मूल्यों को दैनिक जीवन में आचरण में लाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर ‘भारतीय संविधान की जय हो’, ‘संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जय हो’ जैसे नारों से परिसर गूंज उठा।
इस कार्यक्रम में प्रमुख जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर. जी. वाघमारे, जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव नरेश वालके, समाज कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त किशोर भोयर, जिला बार काउंसिल के अध्यक्ष एड. सचिन बोरकर, एस. एस. गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शारदा महाजन तथा गुरुनानक स्कूल की प्राचार्य माहेरुख शेख उपस्थित थीं।
संविधान मैत्री संघ की ओर से सी. पी. बिसेन, वसंत गवली, शीतल बोरकर, दिलीप गौतम, आशिष चौहान, आदेश गणवीर, हंसा बावनकर, पद्मा उके, कुंदा चंद्रिकापुरे, वंदना तुरकर एवं रोहित सतदेवे सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन प्रा. डॉ. दिशा गेडाम ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन संविधान मैत्री संघ के संयोजक अतुल सतदेवे ने किया।
कार्यक्रम की सफलता के लिए एस. एस. गर्ल्स कॉलेज की ओर से प्रा. डॉ. ईश्वरी खटवाणी, प्रा. संदीप राहुल, प्रा. लालाजी सपाटे, प्रा. चिन्मय दुरुगकर, प्रा. धुवारे, प्रा. शेंडे, प्रा. पुरुषोत्तम वासनिक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), श्री गुरुनानक स्कूल प्रशासन, संविधान मैत्री संघ, एम. जी. पैरामेडिकल, जिला विधि सेवा प्राधिकरण तथा सहायक आयुक्त, समाज कल्याण कार्यालय ने सहयोग प्रदान किया।
दिंडी में अनुशासित, रचनात्मक एवं प्रभावी सहभागिता दर्ज कराने वाले स्कूलों का विशेष सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, ऐसी जानकारी आयोजकों की ओर से दी गई। संविधान की उद्देशिका, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के साथ-साथ न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं में जागरूकता निर्माण करना इस उपक्रम का मुख्य उद्देश्य था।
