हमारा संविधान, भारत की गौरवशाली पहचान और लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत– सांसद राजेंद्र जैन

30 Views

राष्ट्रवादी कांग्रेस भवन में संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को किया नमन; 26/11 मुंबई आतंकी हमले के शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गोंदिया। भारतीय संविधान केवल देश के संचालन का दस्तावेज नहीं, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्रांति का सशक्त घोषणापत्र है। संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता, समानता, बंधुता और धर्मनिरपेक्षता जैसे लोकतांत्रिक मूल्यों का अधिकार प्रदान करते हुए न्यायपूर्ण एवं समतामूलक समाज की नींव रखी है। संविधान की प्रस्तावना भारत की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्रांति का वास्तविक घोषणापत्र है। यह प्रतिपादन सांसद राजेंद्र जैन ने किया।

26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, गोंदिया की ओर से रेलटोली स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस भवन में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद राजेंद्र जैन की प्रमुख उपस्थिति में विश्वरत्न, परमपूज्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र अभिवादन किया गया। तत्पश्चात भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संविधान के मूल आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

इस अवसर पर सांसद राजेंद्र जैन ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के नेतृत्व में संविधान सभा ने देश को भारतीय संविधान समर्पित किया था। यह ऐतिहासिक दिन विश्व के सबसे बड़े संसदीय लोकतंत्र की मजबूत नींव का प्रतीक है। भारतीय संविधान ने प्रत्येक नागरिक को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय के साथ विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, श्रद्धा और उपासना की स्वतंत्रता का अधिकार सुनिश्चित किया है। संविधान हमें जहां मौलिक अधिकार प्रदान करता है, वहीं अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करता है। स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के सिद्धांतों पर आधारित संविधान ही भारत की गौरवशाली पहचान और लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

इसी अवसर पर 26/11 मुंबई आतंकी हमले की स्मृतियों को नमन करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से शहीदों एवं निर्दोष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रवादी कांग्रेस भवन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आतंकवाद के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ मुकाबला करते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों और हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को नमन किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीदों के बलिदान का स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र अभिवादन किया।

कार्यक्रम में राजेंद्र जैन, प्रेमकुमार राहंगडाले, विनोद हरिनखेड़े, राजलक्ष्मी तुरकर, अशोक सहारे, नानू मुदलियार, कल्लू यादव, विनीत सहारे, खालिद खान, कीर्ति पटले, वर्षा बैस, शर्मिला पाल, गीता पटले, विशाखा टेम्भूरने, राजू एन. जैन, संजीव राय, नागों बंसोड़, राजेश तुरकर, राहुल अग्रवाल, कपिल बावनथड़े, शैलेष वासनिक, हरगोविंद चौरसिया, इमरान शेख, योगेश दरवे, श्रेयष खोबरागड़े, कुणाल बावनथड़े, योगेश पतेह, तुषार ऊके, सचिन अवस्थी, भीमदास तांडेकर, हर्षवर्धन मेश्राम, लव माटे, वामन गेडाम एवं गौरव शेंडे सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts