अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने शिवहरे परिवार से की आत्मीय भेंट, गौ पूजन से हुआ स्वागत

14 Views

गोंदिया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने आज गोंदिया दौरे के दौरान गणेश नगर स्थित शिवसेना नेता मुकेश शिवहरे के निवास पर पहुंचकर शिवहरे परिवार से आत्मीय भेंट की। उनके आगमन पर शिवहरे परिवार ने पारंपरिक एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ गौ पूजन कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर डॉ. प्रवीण तोगड़िया और शिवहरे परिवार के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई। डॉ. तोगड़िया ने मुकेश शिवहरे के पिता से मुलाकात कर पुरानी यादों को ताजा किया तथा पूर्व के संस्मरणों को साझा करते हुए आत्मीय संवाद किया। लंबे समय बाद पुरानी स्मृतियों के ताजा होने से मुलाकात का माहौल भावनात्मक और आत्मीयता से परिपूर्ण रहा।

भेंट के दौरान डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने परिवार के सदस्यों एवं वहां उपस्थित लोगों को वचन पठन भी कराया। धार्मिक एवं वैचारिक संस्कारों से जुड़े इस आयोजन में उपस्थित लोगों ने सहभागिता की।

डॉ. तोगड़िया के शिवहरे निवास पर आगमन से परिवार में उत्साह का माहौल रहा। इस मुलाकात ने सामाजिक संबंधों, पारिवारिक आत्मीयता और संस्कारों की परंपरा को एक बार फिर जीवंत किया।

Related posts