मुंबई आजाद मैदान में महाबोधी महाविहार मुक्ति आंदोलन के लिए कल 14 को विराट मोर्चा

92 Views

 

प्रतिनिधि। 13 अक्तूबर
गोंदिया। महाबोधी महाविहार मुक्ति आंदोलन बौद्ध धर्म के अनुयायियों का एक आंदोलन है, जो बिहार के पवित्र स्थल बोधगया में स्थित महाबोधी महाविहार का प्रबंधन और नियंत्रण बौद्धों को सौंपने की मांग करता है। आंदोलन के मुख्य उद्देश्य हैं महाविहार का प्रबंधन पूरी तरह से बौद्ध भिक्षुओं और अनुयायियों को सौंपना।

इस मांग के लिए अनेक वर्षों से बौद्ध अनुयायियों का
आंदोलन जारी है। अब इसकी मांग के लिए पूरे देश से
फिर आंदोलन के रूप में आवाज उठ रही है। इस आंदोलन में सहभागिता दर्शाते हुए कल 14 अक्तूबर 2025 को मुंबई के आजाद मैदान में एक विशाल विराट मोर्चे का आयोजन किया गया।

महाबोधि महाविहार मुक्ति के लिए कल मुंबई के विराट मोर्चे में एकजुट होने के लिए राज्य के पूर्व सामाजिक न्याय मंत्री एवं वर्तमान विधायक राजकुमार बडोले फाउंडेशन द्वारा सभी बौद्ध अनुयायियों से आव्हान किया गया है कि वे इस विराट मोर्चे में अपनी सहभागिता दर्शाकर महाबोधी महाविहार मुक्ति आंदोलन का हिस्सा बनें।

Related posts