228 Views
प्रतिनिधि। 8 अक्तूबर
गोंदिया। भाजपा में सक्रिय महिला कार्यकर्ता एवं ओबीसी संगठन में अनेक वर्षों से जुड़कर उसके माध्यम से ओबीसी समाज के हक और अधिकार के लिए आवाज बुलंद कर रही छोटा गोंदिया क्षेत्र की डिंम्पल तीर्थराज उके ने आगामी दिनों में होने जा रहे गोंदिया नगर परिषद नगराध्यक्ष पद हेतु भाजपा से अपनी उम्मीदवारी की दावेदारी की है।
सौ. डिंम्पल तीर्थराज उके ने भाजपा से दावेदारी मांगते हुए कहा कि, पक्ष ने महिला नेतृत्व को मौका देना चाहिए। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल कार्यकाल में महिलाओं को समान दर्जा का अधिकार मिला है। भाजपा की नीति है कि नारीशक्ति का उद्धार हो, इसलिए आज देश में एक महिला राष्ट्रपति होकर देश का नेतृत्व कर रही है।
डिंम्पल उके एक मध्यम परिवार से है। उनका कहना है कि आज समाज को पैसे वाले नेतृत्व की नहीं समाज में कार्य करने वालों की जरूरत है। हम पैसों से भले छोटे है पर समाज में हमारी सक्रियता इसका साक्षात उदाहरण है। हम पिछले अनेक वर्षों से सामजिक दायित्व के साथ ओबीसी समाज के हक के लिए लड़ रहे है। महिलाओं को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ देने हमारी भूमिका निरंतर रही है।
सरकार की प्रधानमंत्री आयुष्यमान भारत योजना, महात्मा फुले जन आरोग्य योजना का शिबिर के माध्यम से अनेक नागरिको को लाभ देने का कार्य किया। सुधारित मेरी कन्या भाग्यश्री योजना, लेक लाडकी योजना, मुख्यमंत्री – मेरी लाडली बहन योजना , बालसंगोपन योजना, का प्रचार प्रसार कर अनेक पात्र महिला एवं बच्चीयों को योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया।
जो महिलाये शासकीय बचत गट योजना से वंचित थे, बचत गट के सदस्य नहीं थे, उन्हे बचत गट मे जोडकर, उनके बचत गट तयार कर शासकीय बचत गट योजनाओ का उन्हे लाभ देने का भी प्रयास किया। जिल्हे की जीवनदायिनी पांगोली नदी के पुनरुज्जीवन, संरक्षण, संवर्धन एवं विकास हेतू पांगोली नदी बचाओ अभियान में सक्रिय महिला प्रतिनिधी के रूप में अपनी सहभागिता निभाई।
छोटा गोंदिया पांगोली नदी पर स्थानिक किसानो को बारमाही खेती हेतू पानी उपलब्ध हो, छोटा गोंदिया परिसर का भूजल स्तर बढे, इस वास्ते नदी पर ब्रीज कम साठवण बंधारा बने इस प्रयास हेतु लोकप्रिय विधायक विनोद अग्रवाल से भेंट कर मामला संज्ञान में लाया और इसकी पूर्तता की मांग की। गोंदिया के लोकप्रिय विधायक विनोद अग्रवाल के माध्यम से छोटा गोंदिया परिसर में किये गये करोडो के रोड, रस्ते, नाली बांधकाम, मंदिर बांधकाम के विकासात्मक कार्य कराने में सकारात्मक सहयोग प्रदान किया।
हमने निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ता बनकर हर छोटे से छोटे आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ देने हेतु प्रयास किया, जो आज भी जारी है। डिंम्पल उके ने कहा उनके पति तीर्थराज उके भले ही गोंदिया जिल्हा परिषद प्रशासन में विस्तार अधिकारी (सांख्यिकी) इस पद पर शासकीय सेवा मे कार्यरत पर उनके पती व पुरा परिवार सामाजिक क्षेत्र मे समाज सेवक के रूप में निरंतर कार्य कर रहा है।
सौ. डिंम्पल उके ने कहा, जो कार्य सामाजिक स्तर पर वे कर रही है, उसका दायरा बड़े स्तर पर हो, शहर का बेहतर विकास हो, इस हेतु वे नगराध्यक्ष का चुनाव लड़ने की इच्छुक है। उन्हें विश्वास है नारीशक्ति की बात करने वाली, महिला का सम्मान करने वाली भारतीय जनता पार्टी गोंदिया नगर परिषद के चुनाव में नगराध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवारी देकर एक मध्यम परिवार की सक्रिय कार्यकर्ता का सम्मान करेंगी।