एक कर्मठ, कर्तव्य परायण राजनीति का चाणक्य, राजेन्द्र जैन

68 Views
जावेद खान
पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद और विदर्भ के कद्दावर नेता प्रफुल पटेल के राजनीति की इतनी लंबी पारी में अगर किसी का अत्यधिक वर्चस्व और राजनीतिक सक्रियता है तो वह सिर्फ प्रफुल पटेल के सबसे जिम्मेदार,नजदीक और कर्तव्य परायण राजेन्द्र जैन की है।
राजेन्द्र जैन ही वो सारथी है जिनके कांधों पर गोंदिया और भंडारा दोनों जिलों में पार्टी की गतिविधियों को संभालने का सबसे बड़ा जिम्मा है। राजेन्द्र जैन पिछले 30 सालों से प्रफुल्ल पटेल खेमे के सेंकड़ नंबर का नेता बनकर उभरे है।
उनकी कार्यकुशलता का हर कोई लोहा मानता है। यही नहीं प्रफुल पटेल ने उनकी कार्य कुशलता का लोहा मानकर गोंदिया शिक्षण संस्था जैसे विशाल वटवृक्ष का कार्यभार भी उनके कांधों पर डाल रखा है। इसके साथ ही वे गोंदिया जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के वर्षों से अध्यक्ष भी है जिसके माध्यम से वे सहकार क्षेत्र में पार्टी की पकड़ को मजबूत बनाये हुए है।
राजेन्द्र जैन वह नाम है जो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में लोकप्रिय सांसद प्रफुल्ल पटेल के बाद सम्मान से लिया जाता है। राजेन्द्र जैन दो बार विधान परिषद सदस्य रह चुके है और विधायक रहते हुए उन्होंने अनेकों विकास के कार्य किए है।
गोंदिया भंडारा जिले की राजनीति में प्रफुल पटेल के गढ़ को मजबूत करने में एवं राकांपा के पांव को गांव-गांव में पसरा देने वाले इस सख्म को प्रफुल्ल पटेल के नजरों में गिराने का कई बार प्रयास किया गया, पर प्रफुल पटेल ने अपने अटूट विश्वास को कभी डगमगाने नहीं दिया। प्रफुल्ल पटेल ने असली जौहरी बनकर इस हिरे को परखा है। वे कभी ऐसे कींमती हिरे को खोना नहीं चाहते।
खास बात यह है कि राजेन्द्र जैन एक चाणक्य और मंजे हुए राजनीतिक खिलाड़ी है। जो गोंदिया और भंडारा जिले की राजनीति को संभाले हुए है। प्रफूल पटेल के इस हाथ को तोड़ने का कई बार प्रयास किया गया पर प्रफुल्ल पटेल ने उनकी नियत को पहचान कर राजेन्द्र जैन का हमेशा हौसाला बढ़ाया है।
राजेन्द्र जैन कभी न थकने वाला वो नाम है जो प्रफुल्ल पटेल के एक इशारे पर सदैव चलने वाला चक्र रहा है। फिर पार्टी के कार्य हो या फिर किसी प्रदेश में चुनाव की बागडोर संभालनी हो, हर कार्य को उन्होंने वरीयता के साथ पूरा करने ल साहस दिखाया है।
राजेन्द्र जैन के बारे में गोंदिया में यह बात आम हैं कि वे राजनीतिक की हवा को पलटने में महारत रखते है और राजनीतिक पारे को नरम और गरम करना उन्हें बखुबी आता है। यही कारण है कि वे आज भी राजनीति के क्षितीज पर चमकता हुआ सितारा बनें हुए है और अपना सारा जीवन आपने आदर्श नेता प्रफुल्ल पटेल के लिए समर्पित किए हुए है।
ऐसे कर्मठ और कर्तव्य परायण नेता के जन्मदिवस पर हक़ीक़त टाइम्स समाचार पत्र उनकी दिर्घायु की कामना कर उन्हें कोटिश:कोटिश: बधाईयां देता है।

Related posts