गोंदिया जिले में रेड अलर्ट: मूसलाधार बारिश का कहर जारी, अगले 24 घँटे भारी…

2,546 Views

चलती बाईक पर पेड़ गिरा, पिता मृत बेटा गंभीर

प्रतिनिधि। 7 जुलाई
गोंदिया। भारतीय मौसम विभाग ने पिछले 2-3 दिनों से जारी बारिश और अगले 24 घँटे में अत्यधिक बारिश की संभावना के चलते पूर्व विदर्भ के गोंदिया जिले सहित चंद्रपुर और गडचिरोली को रेल अलर्ट घोषित किया।
बारिश के निरंतर जारी रहने से स्थिति भले ही सामान्य हो, पर रेड अलर्ट का इशारा देकर प्रशासन को बाढ़ स्थिति से निपटने सतर्क रहने के संकेत दिए है।
जिले में लगातार अत्यधिक भारी बारिश के चलते आज सुबह 7 बजे के दौरान तिरोड़ा के वडेगाव निवासी जीवचन्द यादोराव बिसेन की तिरोड़ा जाते समय सतोना रोड पर झाड़ के गिरने से मौत हो गई। इस घटना में उनका बेटा चिराग बिसेन गंभीर रूप से जख्मी होने का समाचार है। बताया गया कि मृतक बाईक से बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे थे तभी पेड़ अचानक बाइक पर गिर पड़ा और जीवचन्द कि जान चली गई।
जिले में निरंतर बारिश के चलते गोंदिया तहसील में 66.4 मिमी व तिरोडा तहसील में 72.9 मिमी (अतिवृष्टी) दर्ज की गई है। जिले में कुल 48.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
पुजारीटोला (कासा) से मरारटोला तेडवा रस्ता बाढ़ के चलते बाधित हो गया है, परंतु आवागमन के लिए पर्यायी मार्ग शुरू है। तिरोडा तहसील के मुंडीकोटा और कवलेवाडा में 2 घर अतिवृष्टी के चलते अंशतः गिरने की जानकारी मिली है।

Related posts