1,548 Views
प्रतिनिधि। (14फरवरी)
गोंदिया। कांग्रेस गोंदिया के बदहाल व्यवस्था एवं नगर परिषद की अकर्मण्यता व लचर कार्यप्रणाली के चलते आज से जनता की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन पर उतर आयी है।
नप कार्यालय के बाहर शहर कांग्रेस द्वारा जबतक मांग पूरी नही होती इस मुद्दे को लेकर जन आंदोलन का रुख आज 14 फरवरी से अख्तियार किया गया है। कांग्रेस का आरोप है की प्रशासक राज में जनता के बुरे हाल है। नगर परिषद की लचर व ढीली कार्यप्रणाली के चलते शहर बदहाल हो गया है। इस मांग को लेकर कॉंग्रेस ने 1 माह पूर्व नगर परिषद का घेराव कर शहर की स्थिति नियंत्रित करने कंट्रोल रूम स्थापित करने की मांग व समिति बनाने हेतु निवेदन किया था, बावजूद नगर पालिका ने कोई ध्यानकेन्द्रित नही किया।
![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_auto,q_glossy,ret_img,w_2560,h_1153/https://hakikattimes.com/wp-content/uploads/2023/02/20230214_122831-scaled.jpg)
कॉंग्रेस ने कहा, हर वार्ड, प्रभाग दयनीय स्थिति से गुजर रहा है। बोरवेल बंद पड़े है। स्ट्रीट लाइट समस्या निर्माण है। पानी की लाइन फूटी हुई है। गंदगी भरी पड़ी है। नाली में मलबा जमा हुआ है। गंदगी से मच्छरों के प्रकोप पूरे शहर में है। सड़कों की स्थिति सड़क कम और धूल-मिट्टी ज्यादा हो गई है। जगह जगह कचरों का अंबार लगा है। श्मशान घाट जो मोक्ष का स्थान है वहा क्विंटलों से कचरा डम्पिंग के नाम पर सड़ रहा है, पर नगर पालिका को कोई फिक्र नहीं।
![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_auto,q_glossy,ret_img,w_2560,h_1153/https://hakikattimes.com/wp-content/uploads/2023/02/20230214_122845-scaled.jpg)
![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_auto,q_glossy,ret_img,w_1280,h_720/https://hakikattimes.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230214-WA0039.jpg)
इतना ही नहीं, गटर योजना के नाम पर पूरे शहर की सड़कों का सत्यानाश कर दिया, दुर्घटनाएं बढ़ रही है पर नप द्वारा कोई एक्शन नहीं। यातायात सुधारने पार्किंग की व्यवस्था नहीं। इतने बड़े शहर में सुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं।
कांग्रेस ने कहा, जबतक विभिन्न सूत्री जनता की मांगों का निराकरण नगर पालिका द्वारा नही किया जाता, तबतक कांग्रेस का ये जन आंदोलन जारी रहेगा।
आंदोलन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलीप बंसोड, जिला उपाध्यक्ष अशोक (गप्पू) गुप्ता, अमर वराडे, विनोद जैन, पृथ्वीपालसिंग गुलाटी, अनिल गौतम, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जहीर अहमद, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष बाबा बागड़े, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष हरीश तुलस्कर, एड. योगेश अग्रवाल, पीजी कटरे, आलोक मोहंती, नफीस सिद्दीकी, अमर राहुल, रुपाली ऊके, मनीष चौहान, जितेश राणे, चित्रा लोखंडे, मंथन नंदेश्वर, पंकज पिल्ले, जाहिद सोलंकी, नीलम शहारे, सचिन मेश्राम, विष्णु नागरिकर, नंदा खापर्डे, भारत खापर्डे, रोहित बोरकर, सूर्यप्रकाश भगत सहित अनेकों कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।