सड़क अर्जुनी में राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन का भव्य स्वागत, बीएलए कार्यशाला में संगठन मजबूती पर दिया जोर

62 Views
सड़क अर्जुनी (गोंदिया)। 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से सड़क अर्जुनी तहसील में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन के सम्मान में भव्य सत्कार समारोह एवं बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) कार्यशाला का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।
इस अवसर पर सांसद राजेंद्र जैन का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया। इसके अलावा सड़क अर्जुनी व्यापारी संघ, डॉक्टर संगठन, अल्पसंख्यक संगठन, राशन दुकान संघ, ठेकेदार संघ, पत्रकार संघ, सरपंच संघ तथा पुलिस पाटिल संघ सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों ने भी उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र, प्रत्येक बूथ एजेंट की जिम्मेदारी है कि वह अपने वार्ड एवं क्षेत्र के नागरिकों के नाम मतदाता सूची से विलोपित न होने दें तथा लोगों को मतदान सूची के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथवार संगठन को सशक्त बनाने, मतदाताओं से सतत संपर्क बनाए रखने तथा पार्टी की संगठनात्मक मजबूती के लिए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधायक राजकुमार बडोले ने भी बीएलए कार्यशाला में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर प्रभावी रणनीति तैयार करने तथा आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सक्रियता बढ़ाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सांसद राजेन्द्र जैन, विधायक राजकुमार बडोले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रेमकुमार रहांगडाले, महिला जिला अध्यक्ष राजलक्ष्मी तूरकर, युवा जिला अध्यक्ष केतन तूरकर, जिला परिषद सदस्य यशवंत गणवीर, सुधाताई रहांगडाले, नगराध्यक्ष तेजराम मडावी, तालुकाध्यक्ष डॉ. अविनाश काशीवार, लोकपाल गहाणे, नगरसेवक देवचंद तरोने, आनंद अग्रवाल, दानेश साखरे, रजनीताई गिऱ्हेपुंजे (महिला तालुकाध्यक्ष), डी. यू. रहांगडाले (संचालक, कृषी उत्पन्न बाजार समिती), रमेश चुऱ्हे (माजी जिल्हा परिषद सदस्य), दिनेश कोरे (युवा तालुकाध्यक्ष), शिवाजी गहाणे (पंचायत समिती सदस्य), आस्तिक परशुरामकर, प्रशांत बडोले, सुधारकर पंधरे, मतीन शेख, फारुख शेख, रिताताई लांजेवार, वंदनाताई डोंगरवार, शाहिस्ता शेख, कामिनी कोवे, दीक्षा भगत, सायमा शेख, महेंद्र वजारी, खेडकर गोपी खेडकर, प्रभुदयाल लोहिया,भैय्यालाल पुस्तोडे, गजानन परशुरामकर, डॉ.दिलीप कापगते. खाडीपार सरपंच डोंगरे ताई,श्री रमेश ईळपाते, चंद्रकांत बहेकार , आफरोज शेख,भोला कापगते, मुनीश्वर कापगते, कृष्णा ठलाल, पुष्पमाला बडोले, रूपविलाश कुरुसुंगे, अनिल बिलिया, प्रभुजी लोहिया, हेमराज खोटोले, सुनील पटले, आकाश गुप्ता, मधु गावराने,लता गहाणे , गुणवंता कापगते, लता रमेश गहाने, पुष्पा गुप्ता, वनिता गहाने, प्रमिला बडवाईक, उषा होडकर, वर्षा ठाकूर, योगिता मालदे, मंगला गजभिये, लांजेवार ताई, उज्ज्वल चौधरी, अनिल फरदे, जगन जी लंजे, अशोक लांजेवार,अनिता लंजे, भृंगराज परशुरामकर, मालिक लजे, भूषण कोरे सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts