शादाब क़ुरैशी ने CBSC 10th बोर्ड परीक्षा में बनाया रिकॉर्ड, हासिल किए 96 प्रतिशत अंक..

367 Views

 

गोंदिया। 15 अप्रैल
आज 15अप्रैल को ऑनलाइन जारी हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं कक्षा के रिजल्ट में गोंदिया के सामाजिक कार्यकर्ता ईरशाद कुरैशी के छोटे बेटे शादाब कुरैशी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में बेहतर प्रदर्शन नाम रोशन किया है।

गौर हो कि पिछले वर्ष उनके बड़े भाई हफ़िज़ ने 12th CBSE में 84 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया था, अब शादाब ने भी जी-जान लगाकर पढाई की और 10th CBSE में 96 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल का और माता-पिता का नाम रोशन किया है।

शादाब इरशाद कुरैशी गोंदिया पब्लिक स्कूल के छात्र है। उनके 10th CBSE में टॉप करने पर जहां स्कूल के संचालक टीम ने बधाई दी,वहीं समाज में इस होनहार युवक को उसके उज्ज्वल भविष्य को लेकर बधाइयां मिल रही है।

Related posts