GONDIA: पांचवीं कक्षा के छात्र की टीचर द्वारा बेरहमी से पिटाई, थाने में दर्ज हुई FIR

271 Views
गोंदिया। बिना किसी कारण के स्कूल के मैदान में अपने सहपाठीयों के साथ खेल रहे एक पांचवीं कक्षा के छात्र की शिक्षक द्वारा बेवजह बेरहम पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। यह वारदात आमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गोरठा में स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय में 10 फरवरी को दोपहर के दौरान घटित हुई।
इस मामले में, कल, बुधवार, 11 फरवरी को छात्र की माता की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ मामला आमगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज कर लिया गया है।
घायल छात्र का नाम गोरठा निवासी धैर्य मनोज मिश्रा (12) बताया गया। शिकायत के अनुसार, धैर्य मिश्रा अपने दोस्त के स्कूल के मैदान में खेल रहा था। खेलते समय, उसने एक सहपाठी दोस्त से ‘लॉलीपॉप’ मांगी। इस दौरान संबंधित शिक्षक वहां से गुजर रहा था, इसी दौरान बिना कोई वजह से उस शिक्षक ने धैर्य को छठी कक्षा में भेज दिया। और क्लास रूम में लकड़ी की छड़ी से उसकी बेदम पिटाई कर दी। इस पिटाई से धैर्य बुरी तरह जख़्मी हो गया। उसे सहयोग मित्रो ने उसे घर ले गए।
इस घटना की शिकायत धैर्य की मां रानी मनोज मिश्रा (32) जब वह शाम को खेत से घर लौटी तो उसके छोटे बेटे इयान मिश्रा ने उन्हें स्कूल में हुई घटना के बारे में बताया। इस पर मां ने धैर्य की शारीरिक जांच की तो उसे चोट के निशान दिखाई दिए। इस घटना पर धैर्य की माँ ने बुधवार दोपहर को आमगांव पुलिस स्टेशन जाकर संबंधित शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर आमगांव पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच आमगांव पुलिस द्वारा की जा रही है।

Related posts