चुनावी गर्मी में ठंड की बहार, पूरे महाराष्ट्र में गोंदिया दूसरा सबसे ठंडा जिला @10.5

112 Views

 

प्रतिनिधि। 12 नवंबर
गोंदिया। एक तरफ महाराष्ट्र में चल रहे नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनावों ने माहौल गर्मा दिया है वही दूसरी तरफ उत्तरी दिशा से आ रही शीत लहरों ने ठंड की बहार से चुनावी मौसम में उम्मीदवारों में कुल्फी जमा दी है। दिनभर चुनावी गर्मी शाम होते ही ठंड में सिकुड़ती हुई वीरान नजर आती है।

महाराष्ट्र में अ दर्जे की नगर परिषद कही जाने वाली गोंदिया नगर परिषद के चुनाव में भी यही स्थिति निर्माण है। जिले का न्यूनतम तापमान पूरे राज्य में सर्वाधिक घसरा हुआ है। नतीजतन हालात ठिठुरन से हो रहे है। किसी भी राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपने उम्मीदवार घोषित न कर पाने की सूरत में उनके हाल भी खून जमा देने जैसे बनें हुए है।

मौसम की ताजा स्थिति पर नजर घुमाए तो गोंदिया जिले के हालात पूरे राज्य में सबसे ठिठुरन वाले जिले के रूप में देखें जा रहे है। यहां का न्यूनतम तापमान पिछले 3 दिनों से अत्यधिक ठंडा रहा है। आज 12 नवंबर को मौसम विभाग ने गोंदिया जिले का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया है। तापमान में ये गिरावट पूरे महाराष्ट्र में दूसरे नम्बर के जिले के रूप में दर्ज की गई है। जबकि पहले नम्बर का सबसे ठंडा जिला जलगांव 9.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

ठंड का प्रकोप बढ़ने से चुनावी दौर में लोग अलाव जलाकर राजनितिक चर्चा कर गर्मी महसूस कर रहे है। वही ग्रामीण में ठंड के पूर्व आयी बरसात के चलते किसान वर्ग बेतहाशा परेशान और चिंतित है। कटी और खड़ी फसल बर्बाद हो गई है।

Related posts