327 Views
नगर परिषद नही जागी तो, 18 अक्तूबर से भीख मांगकर करेंगे सड़कों और गड्ढों का समाधान
प्रतिनिधि। गोंदिया।
गोंदिया शहर में नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही और अकर्मण्यता के चलते बाजार क्षेत्र में आम नागरिकों का चलना दूभर हो गया है। शहर की स्थिति बदहाल हो गई। शहर के मुख्य चौराहों पर खतरनाक गड्ढों, सड़कों की दयनीय अवस्था से दुर्घटना आम हो गई, फिर भी नगर परिषद किसी बड़ी दुर्घटना की राह देख रही है।
एन दीपावली पर्व के आगमन पूर्व इस समय मार्केट में आम नागरिकों की आवाजाही अत्यधिक बढ़ गई है। अनेक पैदल चलते राहगीर और वाहन चालक मुख्य चौराहे गोरेलाल चौक और ईसरका मार्केट स्थित गड्ढों का शिकार होकर जख्मी हो रहे है।
इस मामले पर एन दिवाली त्यौहार में व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए और नागरिकों के जानमाल के खतरे को देखते हुए गोंदिया जिला व्यापारी चेरिटेबल असोसिएशन पदाधिकारियों ने संजय जैन के नेतृत्व में अनेक बार नगर पालिका को इस समस्या से अवगत कराकर समाधान की बात की थी, पर अनेक बार शिकायत करने के बावजूद न तो नगर प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही जनप्रतिनिधि!
इस पर गोंदिया जिला व्यापारी चेरिटेबल असोसिएशन के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने अब और किसी गंभीर दुर्घटना या मौत का इंतजार नही करते हुए गोंदिया के व्यापारियों एवम नागरिकों की समस्यायों के निराकरण के लिये प्रतिबद्धता दिखाते हुए संबंधितों को खुली चेतावनी देते हुए 18 अक्तूबर तक इन गड्ढों का सुधार करने का अल्टीमेटम दिया है। नहीं तो असोसिएशन मृतप्रायः नगरपरिषद के खिलाफ- “चंदा /भीख माँगकर रास्ता सुधारो आंदोलन” कर इससे, एकत्रित धनराशि तथा संस्था के रुपयो से इन जानलेवा रास्ते एवम गड्ढो का सुधार करेगी ऐसी खुली चेतावनी दी है।
संजय जैन ने कहा- हम टैक्स देते है, शहर के विकाश एवम नागरिकों की सुविधा के लिए, ना कि – अपनी जान हथेली पर लेकर सड़को पर एवम गड्ढो के शहर में जान जोखिम में डालने के लिए।