बडोले का जनता दरबार: किसी भी नागरिक के अधिकारों के साथ अन्याय नहीं होगा – बडोले

106 Views
अर्जुनी-मोर। कृषि उपज बाजार समिति अर्जुनी मोरगाँव के सभागृह में आयोजित विधायक राजकुमार बडोले का जनता दरबार, आम नागरिकों से खचाखच भरा रहा।
ये जनता दरबार वन अधिकार दावों और नागरिकों की विभिन्न समस्याओं के तत्काल समाधान हेतु रखा गया था। जनता दरबार में आला अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही जहां समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेकर उसका समाधान किया गया।
अनेक जटिल मामलों को जाँच के आदेश देकर अधिकारियों के सुपुर्द कर समाधान करने के निर्देश विधायक राजकुमार बडोले ने दिए। उन्होंने नागरिकों की बातें सुनीं और प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए। अनेक नागरिकों ने वनाधिकार दावों, राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों, पेयजल समस्याओं, कृषि सुधार तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आने वाली कठिनाइयों के संबंध में अपनी शिकायतें रखीं।
विधायक बडोले ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि, “वन अधिकार दावों के निपटारे को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, किसी भी नागरिक के अधिकारों के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा। प्रशासन की मदद से तत्काल कदम उठाए जाएंगे।”

महत्वपूर्ण व्यक्तियों की उपस्थिति:

इस विशेष जनता दरबार में विधायक राजकुमार बडोले की उपस्थिति में जिला परिषद अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर, जिला परिषद महिला एवं बाल कल्याण सभापति पूर्णिमाताई ढेंगे, उपविभागीय अधिकारी वरुणकुमार शहारे, अर्जुनी-मोर तहसीलदार अनिरुद्धजी कांबले, सड़क अर्जुनी तहसीलदार इंद्रायणी गोमासे, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष यशवंतजी गणवीर, अर्जुनी-मोर पंचायत समिति अध्यक्ष आम्रपालीताई डोंगरवार, सड़क अर्जुनी पंचायत समिति अध्यक्ष चेतनजी वाल्गाये, कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष यशवन्त परशुरामकर, महापौर मंजूषाताई बारसागाडे, जिला परिषद सदस्य कविताताई रंगारी, पंचायत समिति समूह विकास अधिकारी पल्लवी वाडेकर, परियोजना निष्कासन अधिकारी मेश्रामजी के साथ ही वन परिक्षेत्र अधिकारी गोठनगांव पवारजी, नवेगांव बांध अवघनजी, अर्जुनी-मोर बहुरे आदि उपस्थित थे.
इस अवसर पर राकांपा तालुका अध्यक्ष लोकपाल गहाणे, भाजपा तालुका अध्यक्ष विजय कापगते, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर तरोणे सहित कई स्थानीय पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।
नागरिकों ने अपनी समस्याओं को उठाने के बाद तत्काल कार्रवाई किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। अनेक नागरिकों ने विधायक राजकुमार बडोले का आभार व्यक्त किया। इससे वन अधिकार दावों के निपटान की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

Related posts