गोपाल भैया के भाजपा छोड़ते ही, BJP ने बर्खास्त की, गोंदिया शहर और ग्रामीण मंडल कार्यकारिणी..

3,381 Views
प्रतिनिधि।
गोंदिया: 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सीट से चुनाव लड़कर पांच साल भाजपा में कार्य करने वाले पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने आखिरकार भाजपा से नाता तोड़ दिया।
उनके भाजपा छोड़ने पर उनके अनेक समर्थक जो भाजपा की शहर, और ग्रामीण आघाडी व अन्य मोर्चे में लोग शामिल थे उनके भी गोपाल भैया के साथ जाने पर आज भाजपा ने दोनों मंडल की कार्यकारिणी बर्खास्त कर दी है।
आज भाजपा जिलाध्यक्ष येसुलाल उपराडे एवं शहर भाजपा अध्यक्ष अमित झा ने पत्र जारी कर गोंदिया ग्रामीण मंडल व शहर कार्यकारिणी को बर्खास्त किये जाने की अधिकृत घोषणा की।

Related posts