खासदार राजेंद्र जैन के शुभहस्ते नायरा एनर्जी पेट्रोल पंप एवं कोरणी एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का भव्य शुभारंभ

77 Views

 

प्रतिनिधि। 04 सितंबर

गोंदिया-बालाघाट महामार्ग पर ग्राम सतोना, तहसील गोंदिया में नायरा एनर्जी के एस.एस.टी. पेट्रोल पंप तथा कोरणी एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की राइस मिल, धर्मकांटा एवं धान गोदाम का शुभारंभ खासदार श्री राजेंद्र जैन के शुभहस्ते भव्य समारोह के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान, नागरिक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते हुए खासदार श्री राजेंद्र जैन ने कहा कि इस नई सुविधा से क्षेत्र के किसानों एवं आम नागरिकों को पेट्रोल-डीजल की सुविधा के साथ ही धान की सुरक्षित भंडारण व्यवस्था, प्रसंस्करण तथा वजन के लिए धर्मकांटा जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इससे किसानों को अपनी कृषि उपज के प्रबंधन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में कृषि आधारित गतिविधियों को भी गति प्राप्त होगी।

इस अवसर पर श्री मनीष पांडे, श्री निलेश पडवर, श्री अजित अडसूडे, श्री रुपेश मेश्राम, श्री देवेंद्रनाथ चौबे, श्री सुरेश हर्षे, श्री निखिल जैन, श्री राजू एन. जैन, श्री यशवंत गणवीर, श्री मृत्युंजय सिंह, श्री नीरज उपवंशी, श्री अनुज जयसवाल, श्री शिवलाल जमरे, श्री राजेश जामरे, श्री पुसतोडे, श्री राज शुक्ला, श्री केतन तुरकर, सौ. नेहा तुरकर, डॉ. माधुरी नासरे, सौ. प्रिया हरिनखेड़े, श्री नेवल तुरकर, श्री लोकेश यादव, श्री अखिलेश सेठ, श्री आलोक द्विवेदी, श्री सचिन अवस्थी, श्री सोनू राय, श्री नागों बंसोड़, श्री विक्रांत मिश्रा, श्री प्रशांत सोनपुरे, श्री ब्रजभूषण बैस, श्री अखिलेश ठाकुर, श्री सुरेश टेटे, श्री संकल्प जैन, श्री शरभ मिश्रा, श्री दर्पण वानखेड़े, श्री लव माटे, श्री बिट्टू जैस्वाल, श्री अर्जुन कछवाह, श्री नाजिम शेख, श्री राज रहांगडाले, श्री टी.एम. पटले, श्री गणेश बर्डे, श्री हरगोविंद चौरसिया सहित परिसर के नागरिक, किसान एवं गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related posts