भाजपा में ये ओबीसी चेहरा है उच्च शिक्षित, नगराध्यक्ष दावेदारी के रेस में प्रबल दावेदार प्रा. डॉ. अमित अर्जुन बुध्दे…

101 Views

 

प्रतिनिधि/गोंदिया।
आगामी होने जा रहे नगर परिषद चुनाव को लेकर नगराध्यक्ष व प्रभाग निहाय आरक्षण की घोषणा होते ही गोंदिया की राजनीति अपने चरम पर आ गई है। यहाँ नगराध्यक्ष की सीट ओबीसी जनरल होने से लड़ने वालों की फौज तैयार हो गई है।

ओबीसी को नगराध्यक्ष का प्रतिनिधित्व मिलने से जहां एक तरफ ओबीसी समाज में खुशी है वही इस सीट से लड़ने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों में इच्छुक दावेदारों की कतार लग गई है।इनमें राजनीतिक पार्टियों ने अभी अपने पत्ते दबा रखे है। स्थानिक चुनाव होने से ये गठबंधन का रिश्ता कायम रखता है या नही फिलहाल इसे लेकर कोई हलचल नही है।

बहरहाल भाजपा से एक ओबिसी नेतृत्व का नाम काफी चर्चा में दिखाई दे रहा है। ये नाम है अमित बुध्दे का। अमित अर्जुन बुध्दे एक प्राचार्य और पीएचडी डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त उच्च शिक्षित ओबीसी नेता है।

प्रा. डॉ. अमित अर्जुन बुध्दे की शिक्षा Mped, M. Phil, Ph. D., DYS ग्रहण की हुई है। वे भारतीय जनता पार्टी में पूर्व भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष, भाजपा जिला सचिव एवं वर्तमान मे गोंदिया जिला भाजपा के सक्रिय सदस्य है।

प्रा. डॉ. अमित अर्जुन बुध्दे कई सालों से भाजपा में रहकर ओबीसी समाज का नेतृत्व कर चुके है। गोंदिया शहर के नगर परिषद में ओबीसी सीट नगराध्यक्ष के लिए आरक्षित होने पर उनकी प्रबल इच्छा है कि वे अपने शैक्षणिक योग्यताओं से, अनुभव से शहर के विकास में अहम भूमिका निभाएं। वे शहर के आधुनिक विकास के लिए, स्वास्थ्य के लिए, महिलाओं और आम नागरिक व युवाओं के लिए बेहतर आयाम स्थापित करने का संकल्प रखते है।

उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में स्थापित नरेंद्र मोदी जी की सरकार वर्तमान में दुनिया की ताकत बनने जा रही है। देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव आ रहा है। हम छोटे से बड़े शहर को आज विकसित होता देख रहे है। आज शहर पूर्णतः ओडी फ्री ( बाहरी शौच मुक्त) हो चुका है। हमारा संकल्प होगा कि राज्य मे स्तापित देवेंद्रजी फडणवीस सरकार एवं जनता के आमदार विनोदभाऊ अग्रवाल के साथ मिलकर अपने गोंदिया शहर को और कैसे विकसित कर देश के साथ कंधा मिलाकर आगे बढे और मोदीजी के स्वप्न को साकार करें।

Related posts