महाराष्ट्र में “इंडिया” की जय हो.., 48 में से 29 सीटों पर जीत..

450 Views
प्रतिनिधि। 05 जून
गोंदिया: लोकसभा के आये नतीज़ों ने भाजपा के 400 पार के नारे को पूरी तरह तोड़ दिया है। महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है। भाजपा और उसकी महायुति ने महाराष्ट्र की 48 में से 40 सीटों पर जीत दर्ज करने का दंभ भरा था, पर जो नतीजे आये उसने करवट ही बदल दी।
चुनाव आयोग के जारी नतीजो के आधार पर महाराष्ट्र में “इंडिया’ गठबंधन को बड़ी बढ़त मिली है। यहां कांग्रेस ने  13 सीटों पर जीत दर्ज की। जहां भाजपा जमी हुई थी, उस सीट को कांग्रेस ने जीतकर सफलता हासिल की। भंडारा -गोंदिया लोकसभा सीट पर 25 साल बाद कांग्रेस फिर लौटी है। पूर्व विदर्भ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले का क्षेत्र है। नाना पटोले के नेतृत्व में चंद्रपुर, रामटेक, गड़चिरोली, गोंदिया में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने राज्य में इन चार सीटों के साथ ही, उत्तर-मध्य मुंबई, नंदुरबार, जालना, लातूर, नांदेड़, अमरावती, धुले, सोलापुर, कोल्हापुर, पर जीत दर्ज की।
इसी के साथ ही शिवसेना ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में  9 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना वर्चस्व कायम रखा है। मुंबई, नाशिक, धाराशिव की छह सीटों सहित अन्य तीन संसदीय क्षेत्रों से जीत दर्ज की।
शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस ने बारामती, शिरूर, भिवंडी, डिंडोरी, वर्धा, माढ़ा, सहित अहमदनगर ऐसी 7 सीटों पर जीत दर्ज की है। बारामती से सुप्रिया सुले ने अजीत पवार की पत्नी को हराया है। अजित पवार की एनसीपी को पुरे महाराष्ट्र में 1 सीट प्राप्त हुई है।
भाजपा महायुति की बात करें तो, महाराष्ट्र में इस गठबंधन को कुल 18 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। महाराष्ट्र में पिछले कुछ सालों में हुए राजनीतिक उथल पुथल को लेकर जनता ने अपना पॉजिटिव फैसला सुनाया है।

Related posts